भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए इंडिया पोस्ट की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जाती है. हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, क्योंकि इसमें चयन प्रक्रिया काफी सरल होती है और इसके लिए सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी होता है.इसी बीच साल 2026 की GDS भर्ती भी काफी चर्चाओं में रही है, क्योंकि इस बार देशभर में कुल 28,636 पदों पर भर्ती निकाली गई थी.
इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और अब सभी को GDS रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार है. अपडेट के अनुसार, डाक विभाग बहुत जल्द इंडिया पोस्ट GDS 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है. संभावना है कि यह मेरिट लिस्ट इसी हफ्ते जारी कर दी जाए. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट कब आएगा. इसकी मेरिट लिस्ट कहां और कैसे चेक करें.
इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट कब आएगा
इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट यह है कि पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह इस हफ्ते या 7–10 मार्च 2026 के बीच भी जारी हो सकती है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे. इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिन्हें आगे की प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
कैसे तैयार होती है इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की मेरिट लिस्ट पूरी तरह सिस्टम जनरेटेड होती है. इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी इंटरव्यू या परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि सीधे उनके 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है. उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों या ग्रेड को पहले प्रतिशत में बदला जाता है. इसके बाद इन प्रतिशत अंकों को चार दशमलव (4 decimal) तक की सटीकता के साथ जोड़ा जाता है और उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो ऐसी स्थिति में उम्र या अन्य निर्धारित नियमों के आधार पर चयन किया जाता है. मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आता है, उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. डॉक्यूमेंट्स की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाता है.
यह भी पढ़ें – BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
इसकी मेरिट लिस्ट कहां और कैसे चेक करें?
1. मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिखाई देने वाले India Post GDS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना सर्कल (राज्य) चुनना होगा.
4. सर्कल चुनने के बाद मेरिट लिस्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी.
5. PDF डाउनलोड करें और उसमें Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें.
6. फ्यूचर के लिए इस फाइल का प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं. मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंक, पोस्ट का नाम, डिवीजन, पोस्ट ऑफिस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का स्थान जैसी जानकारी दी होती है.
यह भी पढ़ें – इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट्स के लिए कोंकण रेलवे में बड़ा मौका,20 मार्च तक करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI