आपने बचपन में स्नेक एंड लैडर का गेम तो खूब खेला होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्नेक एंड लैडर का गेम कभी असली सांपों के साथ भी खेला जा सकता है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक लड़की कमरे के अंदर असली सांपों के बीच स्नेक एंड लैडर खेलती नजर आ रही है. वीडियो में फर्श पर कई जिंदा सांप रेंगते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच सीढ़ियां रखी गई है. जिसके बाद यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट का पर हड़कंप मच गया और लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स करने लगे.
ये भी पढ़ें-फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
असली सांपों के साथ स्नेक एंड लैडर खेल रही लड़की
स्नेक एंड लैडर का यह गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_shilpi_rahila नाम के अकाउंट से वायरल हो रहा है. जहां इस क्लिप में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की और एक लड़का सांपों के बीच खड़े हैं. वहीं उनके तरफ चारों तरफ कमरे में अलग-अलग प्रकार के कई सांप नजर आ रहे हैं. जिन्हें देखकर ही आम इंसान डर जाएगा. इसके अलावा लड़की के पास में सीढ़ियां रखी गई है और पूरा सीन स्नेक एंड लैडर गेम की तरह बनाया गया है. फिर वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की इस गेम के लिए डाइस को फेंकती है और जितने नंबर आते हैं, उतने कदम आगे बढ़ाती है. लड़की बिना डरे सांपों के बीच मूव करते दिखाई देती है. वहीं कुछ सांप उसके बहुत करीब से गुजरते हैं, लेकिन वह घबराती नहीं है, यही अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है .
सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार और डरे हुए अंदाज में कमेंट करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है, देखने से ही डर लग रहा है, यार मैं नहीं खेलूंगी. वहीं दूसरा कमेंट करता है खतरों के खिलाड़ी. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है बहन खेल रही है लेकिन मैं फिल कर रही हूं. एक दूसरा यूजर कमेंट करता है अगर तुम जिंदा रहोगी तो मैं भी खेलूंगा. इसके अलावा एक यूजर कमेंट में कहता है अब इस वीडियो को करो कॉपी किसी में दम हो तो.
वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है वाह भाई, असली सांप सीढ़ी. इसके अलावा एक यूजर ने रिश्तेदारों से कनेक्ट करते हुए कमेंट किया आप ऐसे मेरे रिश्तेदारों से नहीं खेल सकते. एक और यूजर कमेंट करता है भाई उस सांप सीढ़ी में सांप के काटने से नीचे आते हैं, इसमें तो ऊपर ही पहुंच जाओगे. एक और यूजर कमेंट करता है वीडियो ऐसा बनाओ की कोई कॉपी न कर पाए. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है यहां सांप सच में कटेगा, यहां सिर्फ ऊपर जाने का ऑप्शन है नीचे आने का नहीं.
ये भी पढ़ें-जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल