Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इंडोनेशिया की एक महिला दो बच्चों के साथ सड़क पार करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. महिला एक बच्चे का हाथ पकड़े हुए थी, जबकि दूसरा बच्चा पहले बच्चे का हाथ पकड़ रहा था.
महिला सड़क किनारे खड़ी होकर रास्ता साफ होने का इंतजार कर रही थी. अचानक एक बच्चा हाथ छुड़ाकर सड़क की ओर दौड़ गया और उसी समय सामने से एक कार आ गई. बच्चा कार से टकरा कर कार के नीचे आ गया, लेकिन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया. आसपास मौजूद लोग तेजी से बच्चे की ओर भागे और उसे गोद में उठा लिया.
TRIGGER WARNING
Kejadian di Indonesia pic.twitter.com/voq8W9L4HK
— @ (@anthraxxxx) March 4, 2026
हादसा कैसे हुआ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा हाथ छुड़ाता है, वह सड़क पर दौड़ पड़ता है और कार के सामने आ जाता है. चालक तुरंत ब्रेक लगाता है, लेकिन बच्चे को पूरी तरह रोक नहीं पाता. यह स्थिति बहुत डरावनी थी, और आसपास खड़े लोग भी तुरंत मदद के लिए दौड़े.
इस पूरी घटना को देखकर महिला डर और सदमे के कारण सड़क पर गिर पड़ी. कुछ ही समय बाद वह फिर उठकर बैठ गई. स्थानीय लोग तुरंत कार चालक से कार को सड़क के साइड में खड़ा करने के लिए कहते हैं और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ते हैं. बच्चे को सुरक्षित तरीके से उठाकर दूसरी कार में बैठाया गया ताकि उसे अस्पताल ले जाया जा सके.
इस घटना से क्या सीख मिलती है?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि “बच्चे की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. चालक और आसपास मौजूद लोगों ने असली बहादुरी दिखाई.” एक अन्य यूजर्स ने कहा कि इस घटना से यह सीख मिलती है कि बच्चों पर हमेशा नजर रखनी चाहिए और सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. कई लोगों ने कार चालक की तत्परता और आसपास मौजूद लोगों की मदद की सराहना की.