संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवारों का सपना इस परीक्षा से जुड़ा हुआ था. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे. हर साल लाखों युवा इसमें बैठते हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीदवार अंतिम परिणाम तक पहुंच पाते हैं.
ऐसे में नए उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि UPSC की तैयारी आखिर शुरू कहां से और कैसे करें. टॉपर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ ज्यादा पढ़ाई करना ही काफी नहीं होता, सही रणनीति, अनुशासन, नियमित अभ्यास और धैर्य भी उतना ही जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करें. इसे लेकर टॉपर्स और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.
1. पहले समझें UPSC का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न – विशेषज्ञों का कहना है कि UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा का पूरा सिलेबस और पैटर्न अच्छी तरह समझ लेना चाहिए. यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट. टॉपर्स सलाह देते हैं कि उम्मीदवार सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाई शुरू करें. इससे तैयारी ज्यादा व्यवस्थित और आसान हो जाती है.
2. NCERT किताबों से मजबूत करें बेसिक – ज्यादातर टॉपर्स का मानना है कि UPSC की तैयारी की शुरुआत NCERT की किताबों से करनी चाहिए. इन किताबों से विषयों की बुनियादी समझ मजबूत होती है. इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान और राजनीति, अर्थशास्त्र और पर्यावरण इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. जब बेसिक कॉन्सेप्ट साफ हो जाएं, तब एडवांस किताबों और स्टडी मटेरियल की ओर बढ़ना चाहिए.
3. रोज पढ़ें करंट अफेयर्स – UPSC परीक्षा में करंट अफेयर्स की जरूरी भूमिका होती है. इसलिए उम्मीदवारों को रोजाना अखबार पढ़ने और जरूरी खबरों के नोट्स बनाने की आदत डालनी चाहिए. टॉपर्स के अनुसार राष्ट्रीय समाचार पत्र, सरकारी रिपोर्ट और मासिक करंट अफेयर्स मैगजीन से पढ़ाई करना फायदेमंद रहता है. यह तैयारी प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में मदद करती है.
4. सही ऑप्शनल विषय का चुनाव करें – UPSC मेन्स परीक्षा में उम्मीदवारों को एक ऑप्शनल विषय चुनना होता है. टॉपर्स का कहना है कि ऑप्शनल विषय चुनते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. विषय चुनते समय विषय में आपकी रुचि, आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, सिलेबस की लंबाई, उपलब्ध स्टडी मटेरियल, इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है. रुचि के अनुसार चुना गया विषय लंबे समय तक पढ़ाई को आसान बना देता है.
5. उत्तर लिखने की प्रैक्टिस जरूरी – UPSC मेन्स परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उत्तर लेखन अभ्यास (Answer Writing Practice) बहुत जरूरी माना जाता है. टॉपर्स सलाह देते हैं कि उम्मीदवार रोजाना कुछ प्रश्नों के उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें. इसके लिए रोज 2–3 प्रश्न लिखना, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना, नियमित मॉक टेस्ट देना सही है. इससे समय प्रबंधन और लिखने की क्षमता दोनों बेहतर होती हैं.
यह भी पढ़ें – UPSC Toppers List: अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, जानें टॉप-10 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
टॉपर्स और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
1. रिवीजन और टेस्ट सीरीज पर दें ध्यान – विशेषज्ञों के अनुसार UPSC की तैयारी में रिवीजन सबसे जरूरी चरण होता है. पढ़े हुए विषयों को बार-बार दोहराने से जानकारी लंबे समय तक याद रहती है. तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को चाहिए कि वे साप्ताहिक रिवीजन करें, नियमित मॉक टेस्ट दें, पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करें. इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने में भी मदद मिलती है.
2. बैलेंस लाइफस्टाइल भी जरूरी – फेमस शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति का मानना है कि UPSC की तैयारी करते समय बैलेंस लाइफस्टाइल बनाए रखना भी जरूरी है. वे उम्मीदवारों को 8-8-8 गोल्डन रूल अपनाने की सलाह देते हैं. इस नियम के अनुसार 8 घंटे पढ़ाई, 8 घंटे नींद, 8 घंटे आराम, व्यायाम या अन्य एक्टिविटी, उनका कहना है कि सिर्फ किताबें पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है. उम्मीदवारों को समाज, लोगों और जीवन के अनुभवों से भी सीखना चाहिए.
यह भी पढ़ें – Anuj Agnihotri UPSC Topper: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री और कहां के रहने वाले, जिन्हें यूपीएससी की टॉपर लिस्ट में मिला पहला नंबर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
