Ramadan 2026: 7 मार्च को रमजान का सत्रहवां रोजा, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

aditisingh
3 Min Read


Ramadan 2026 17th Roza Sehri Iftar Time: रमजान महीने के मगफिरत का अशरा चल रहा है. 19 फरवरी 2026 से शुरू हुआ रमजान का महीना अब सत्रहवें रोजे तक पहुंच चुका है. मगफिरत के आईने में देखा तो सत्रहवां रोजा आखिरत की फिक्र और अल्लाह का जिक्र है. सत्रहवां रोजा मगफिरत की मंजिल पहुंचने तक अल्लाह के जिक्र में रोजेदार को व्यस्त रखता है.

रमजान की शुरुआत होते ही मुसलमानों का समय रोजा रखने, नमाज पढ़ने और दुआ-जकात में बीत रहा है. यह महीना संयम, दान और नेकी पर जोर देता है. लेकिन रोजा रखना सबसे अहम होता है, क्योंकि हर मुसलमान पर रोजा फर्ज किया गया है.

इसलिए रमजान शुरू होते ही मुसलमान नियमित रूप से सहरी-इफ्तार कर रोजा रखते और खोलते हैं. रोजे की शुरुआत सहरी से होती है और शाम को मगरिब की अजान के साथ इफ्तार किया जाता है. खजूर और पानी से रोजा खोलना सुन्नत माना गया है. रोजा तभी पूरा होता है जब सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, यूपी, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (7 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (7 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (7 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:21 AM 06:26 PM
नोएडा (Noida) 05:20 AM 06:25 PM
चेन्नई (Chennai) 05:10 AM 06:19 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:07 AM 06:12 PM
पुणे (Pune) 05:36 AM 06:43 PM
मुंबई (Mumbai) 05:40 AM 06:47 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:38 AM 05:44 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:17 AM 06:25 PM
पटना (Patna) 04:49 AM 05:54 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:48 AM 05:55 PM
जयपुर (Jaipur) 05:27 AM 06:32 PM
इंदौर (Indore) 05:28 AM 06:34 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:21 AM 06:30 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:40 AM 06:46 PM
सूरत (Surat) 05:40 AM 06:46 PM
कानपुर (Kanpur) 05:09 AM 06:14PM
जम्मू (Jammu) 05:29 AM 06:33 PM
रांची (Ranchi) 04:50 AM 05:55 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:22 AM 06:26 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: माह-ए-रमजान में ‘किताबें बुला रही हैं’ नाम से लगा दीनी किताबों का स्टॉल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.