
सर्वे के अनुसार, तीन में से एक 31 प्रतिशत Gen Z पुरुष मानते हैं कि एक पत्नी को हमेशा अपने पति की आज्ञा माननी चाहिए. तुलना में बी बूमर पुरुषों में सिर्फ 13 प्रतिशत ही ऐसा सोचते थे. महिलाएं इस पर कम सहमत हैं, केवल 18 प्रतिशत Gen Z महिलाएं और 6 प्रतिशत बेबी बूमर महिलाएं मानती हैं कि पत्नी को हमेशा पति की बात माननी चाहिए, इसका मतलब यह है कि युवा पुरुषों में परंपरागत सोच तेजी से बढ़ रही है, जबकि महिलाएं इसके विरोध में ज्यादा स्वतंत्र विचार रखती हैं.

Gen Z पुरुषों की सोच में विरोधाभास है. 41 प्रतिशत पुरुष मानते हैं कि करियर में सफल महिलाएं ज्यादा आकर्षक होती हैं, लेकिन 24 प्रतिशत पुरुष का मानना है कि महिलाओं को बहुत अधिक स्वतंत्र या आत्मनिर्भर नहीं होना चाहिए. 21 प्रतिशत पुरुष मानते हैं कि असली महिला को यौन संबंध की पहल नहीं करनी चाहिए, जबकि यह आंकड़ा बेबी बूमर पुरुषों में सिर्फ 7 प्रतिशत है यानी वे पेशेवर सफलता को पसंद करते हैं, लेकिन पारंपरिक सामाजिक और यौन मानदंडों को भी बनाए रखना चाहते हैं.
Published at : 07 Mar 2026 07:14 AM (IST)
