Sun Tv Network Dividend 2026: सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया और बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025–26 के लिए निवेशकों को हर शेयर पर 1.25 रुपये का इंटरिम डिविडेंड दिया जाएगा.
यह भुगतान 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर किया जाएगा. इस घोषणा के बाद सोमवार, 9 मार्च को कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, कंपनी के इस फैसले के बारे में….
डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
सन टीवी की ओर से रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड भुगतान की तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. इसका मतलब है कि निवेशकों को अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
डिविडेंड पाने के लिए शेयर किस तारीख तक अपने पास रखना जरूरी होगा और इसकी रकम कब तक उनके खाते में आएगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी इसकी घोषणा करेगी.
क्या करती है कंपनी?
कारोबार के लिहाज से सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी का मुख्य बिजनेस टीवी ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ा हुआ है और दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. इसी वजह से क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क के क्षेत्र में भी कंपनी का नाम प्रमुख खिलाड़ियों में लिया जाता है.
शेयर बाजार में कंपनी का हाल
बीएसई पर शुक्रवार के कारोबारी दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली थी. कंपनी शेयर 0.81 प्रतिशत या 4.85 रुपये की तेजी के साथ 600.05 रुपये पर बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 606.50 रुपये था.
कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 691.00 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 485.10 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 23,647 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: जंग में छूट रहा साथ… करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली
