Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

aditisingh
3 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और डर से सिहरने पर भी मजबूर कर देते हैं. जंगल की जिंदगी वैसे ही रहस्यों और खतरनाक मुकाबलों से भरी होती है, लेकिन जब दो खूंखार शिकारी आमने-सामने आ जाएं तो नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लगता. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल का एक तेजतर्रार शिकारी पानी के दरिंदे पर ऐसा हमला करता है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं. वीडियो में जो दृश्य कैद हुआ है वह बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

लैपर्ड ने किया मगरमच्छ पर हमला

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी किनारे एक मगरमच्छ पानी के पास मौजूद है. आमतौर पर मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, क्योंकि वह पल भर में किसी भी जानवर को अपनी ताकतवर जबड़ों में जकड़ सकता है. लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट नजर आती है. अचानक झाड़ियों की तरफ से एक लैपर्ड (तेंदुआ) आता है और मगरमच्छ पर बिजली की रफ्तार से हमला कर देता है.

बेरहमी से किया पोस्टमार्टम

वीडियो से मालूम होता है कि तेंदुआ मगरमच्छ को जोरदार झपट्टे के साथ पकड़ लेता है और उसे पानी से खींचकर किनारे ले आता है. मगरमच्छ छटपटाने की कोशिश करता है, लेकिन तेंदुए की ताकत और फुर्ती के सामने उसकी एक नहीं चलती. कुछ ही सेकंड में तेंदुआ उसे झाड़ियों की तरफ घसीट ले जाता है. इसके बाद जो नजारा दिखता है वह काफी खौफनाक है.

पेट फाड़ खा गया जंगली दरिंदा

झाड़ियों के बीच तेंदुआ मगरमच्छ पर पूरी तरह हावी हो जाता है और उसका पेट फाड़कर उसे खाने लगता है. यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो जाता है. वीडियो देखने वाले लोग इस खतरनाक मुकाबले को देखकर दंग रह गए हैं. कई लोगों का कहना है कि आमतौर पर मगरमच्छ को पानी का राजा माना जाता है, लेकिन यहां जमीन पर तेंदुए ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि मगरमच्छ के लिए बचना मुश्किल हो गया.

यूजर्स का कांप उठा कलेजा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे जंगल की असली क्रूरता बताया है तो कुछ लोगों का कहना है कि प्रकृति में हर पल जिंदगी और मौत की जंग चलती रहती है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा खतरनाक सीन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. वीडियो को Roger Benedik नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.