सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को सतर्क भी करते हैं और हैरान भी. खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे बस, ट्रेन और बाजार में जेबकतरों की चालाकी के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे. लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को चौंका रहा है, क्योंकि इसमें जेबकतरा जिस चालाकी से वारदात को अंजाम देने की कोशिश करता है, उसे देखकर कोई भी दंग रह जाए.
चलती बस में जेब काट रहा था जेबकतरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स बस की सीट पर बैठे हुए हैं और उनके पास ही एक युवक खड़ा है. पहली नजर में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, जैसे बस में रोज का सफर चल रहा हो. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो नजारा सामने आता है, वह हैरान कर देने वाला है. दरअसल खड़ा हुआ युवक बेहद शातिर तरीके से बुजुर्ग यात्री की ऊपर वाली जेब की तरफ हाथ बढ़ाता है. वह अपने बैग को इस तरह सामने पकड़ लेता है कि किसी को उसका हाथ दिखाई न दे. बैग की आड़ लेकर वह धीरे-धीरे जेब में हाथ डालने की कोशिश करता है ताकि आसपास बैठे लोगों को शक न हो.
Thief got caught pick-pocketing inside Bus: pic.twitter.com/QNX5UoysC1
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 7, 2026
होशियारी ने बचाए पैसे, रंगे हाथों पकड़ा गया चोर
वीडियो में दिख रहा है कि युवक बड़ी होशियारी से जेब से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा होता है. लेकिन तभी बुजुर्ग यात्री को कुछ गड़बड़ महसूस हो जाती है. जैसे ही उन्हें एहसास होता है कि कोई उनकी जेब में हाथ डाल रहा है, वह तुरंत सतर्क हो जाते हैं और युवक को पकड़ लेते हैं. इसके बाद बस के अंदर हंगामे जैसा माहौल बन जाता है.
बचने के लिए मुंह से निकाली ब्लेड
वीडियो में दिख रहा है कि जब लोगों ने जेबकतरे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, तभी उसने अचानक अपने मुंह से ब्लेड निकाल ली. यह देखकर बस में मौजूद यात्री और भी हैरान रह गए. कई जेबकतरे ब्लेड का इस्तेमाल करके जेब काटने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए यह दृश्य लोगों को और भी डराने वाला लग रहा है. ब्लेड निकालने के बाद चाचा ने संयम रखा और पैसे बच गए हैं ये सोचकर वापस शांत हो गए. अब यूजर्स पुलिस और प्रशासन से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
यूजर्स कर रहे कार्रवाई की मांग
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे तो इतना पीटना था कि चोरी करने लायक रहता ही नहीं. एक और यूजर ने लिखा…ये तो रंगे हाथों पकड़ा गया भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा ने समझदारी दिखाई है. पुलिस को जेबकतरे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा