300 लोगों के हाथ से गई नौकरी, Flipkart ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग

aditisingh
3 Min Read


Flipkart Layoff: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 6-7 मार्च को हुई अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. इस क्रम में करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी हुई है.

इस नए दौर के एग्जिट से फ्लिपकार्ट के लगभग 1.5 परसेंट वर्कफोर्स पर असर पड़ा है. कंपनी का टोटल वर्कफोर्स लगभग 20000 कर्मचारियों का है. कंपनी की तरफ से की गई यह छंटनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस और मार्केटिंग सहित अलग-अलग विभागों में हुई है. 

पहले भी हुई है छंटनी

फ्लिपकार्ट की तरफ से उठाया गया यह कदम कंपनी के सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस का हिस्सा है, जिसके तहत कम परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को आमतौर पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा जाता है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में समय-समय पर ऐसा ही किया है.

2024 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के एक हिस्से के तौर पर लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया था. यह इसके टोटल वर्कफोर्स का 5 परसेंट था.  कई बड़ी कंपनियों की ही तरह Flipkart ने हाल के सालों में ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट डिसिप्लिन को बेहतर बनाने पर फोकस किया है. 

IPO की तैयारी 

कंपनी की तरफ से छंटनी एक ऐसे समय में हुई है, जब फ्लिपकार्ट भारत में पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और कोटक महिंद्रा कैपिटल सहित कुछ इन्वेस्टमेंट बैंकों के साथ प्रस्तावित IPO की संभावना का पता लगाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है. हालांकि यह प्रोसेस अभी शुरुआती स्टेज में है. आईपीओ लाने से पहले कंपनी अपनी लागत कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. 

छंटनी की ये भी वजहें

कंपनी सिंगापुर से अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही है और इस क्रम में सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया जा रहा है. इसके अलावा, कारोबारी साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू भले ही 14 परसेंटबढ़ा है, लेकिन घाटा अभी भी बना हुआ है. ऐसे में खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने पिछले एक साल से नई हायरिंग पर रोक लगा रखी है. 

ये भी पढ़ें:

ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.