राजस्थान में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन राजस्थान इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्दी जारी करने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड प्रशासन की कोशिश है कि 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च से पहले घोषित कर दिया जाए. दरअसल राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाए, इसलिए बोर्ड चाहता है कि छात्रों को समय पर उनका रिजल्ट मिल जाए ताकि वे आगे की पढ़ाई की तैयारी कर सकें.
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड पूरी कोशिश कर रहा है कि सेकेंडरी यानी 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय के परिणाम भी इसी महीने घोषित किए जा सकते हैं. बोर्ड प्रशासन ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है ताकि छात्रों को प्रवेश और आगे की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया है. कुल 19 लाख 78 हजार 57 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 10वीं कक्षा के 10 लाख 68 हजार 109 छात्र शामिल थे, जबकि 12वीं कक्षा के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे. इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय के 4 हजार 122 और प्रवेशिका के 7 हजार 817 छात्रों ने भी पंजीकरण कराया था. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की परीक्षा और कॉपियों की जांच करना बोर्ड के लिए एक बड़ा काम होता है.
यह भी पढ़ें – UPSC Toppers List: अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, जानें टॉप-10 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
कब से कब तक हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 12 फरवरी से शुरू हुई थीं. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 फरवरी तक पूरी हो चुकी हैं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी. पूरे राज्य में लगभग 6170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं आयोजित की गईं. बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था अच्छी रही और अधिकतर स्थानों पर परीक्षाएं बिना किसी परेशानी के पूरी हो गईं.
तेजी से हो रहा कॉपी चेक करने का काम
अब बोर्ड का पूरा ध्यान उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर है. शिक्षकों की टीम तेजी से कॉपियों की जांच कर रही है ताकि परिणाम समय पर जारी किया जा सके. बोर्ड का लक्ष्य है कि मूल्यांकन का काम जल्द पूरा हो और छात्रों को जल्द से जल्द उनका रिजल्ट मिल सके.
यह भी पढ़ें – कैसे शुरू करें UPSC CSE 2026 की तैयारी, क्या कहते हैं टॉपर्स और एक्सपर्ट्स?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI