Nothing Phone 4a Vs Motorola Edge 70 Fusion: कीमत, फीचर्स और बैटरी की टक्कर में कौन सा फोन है बेहतर?

aditisingh
7 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Nothing Phone 4a Vs Motorola Edge 70 Fusion: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इन दिनों दो नए डिवाइस काफी चर्चा में हैं Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 Fusion. दोनों कंपनियों ने ऐसे फोन पेश किए हैं जो लगभग एक ही प्रोसेसर के साथ आते हैं लेकिन यूजर एक्सपीरियंस के मामले में दोनों की सोच बिल्कुल अलग है.

जहां Motorola ने Edge 70 Fusion में बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी पर जोर दिया है, वहीं Nothing ने Phone 4a में यूनिक डिजाइन और कैमरा सिस्टम को खास बनाया है. आइए जानते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में कौन किस मामले में आगे निकलता है.

डिस्प्ले और मजबूती

दोनों स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि रिफ्रेश रेट के मामले में Motorola Edge 70 Fusion थोड़ा आगे नजर आता है क्योंकि इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जबकि Nothing Phone 4a में 120Hz का रिफ्रेश रेट है. ब्राइटनेस की बात करें तो Motorola का फोन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है जबकि Nothing का फोन 4500 निट्स तक पहुंचता है.

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Edge 70 Fusion में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. वहीं Nothing Phone 4a को IP64 रेटिंग मिली है.

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं क्योंकि इनमें 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है. दोनों में अधिकतम 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

हालांकि RAM टेक्नोलॉजी में थोड़ा फर्क है. Motorola Edge 70 Fusion में तेज LPDDR5x RAM दी गई है जबकि Nothing Phone 4a में LPDDR4x RAM मिलती है. स्टोरेज दोनों में UFS 3.1 ही है.

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों स्मार्टफोन Android 16 के साथ आते हैं. Motorola का फोन Hello UI के साथ मिलता है जो लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव देता है. कंपनी इसमें 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.

वहीं Nothing Phone 4a में Nothing OS 4.1 मिलता है जो ज्यादा कस्टमाइजेशन विकल्प देता है. कंपनी इस फोन में 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात करती है.

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola Edge 70 Fusion काफी दमदार नजर आता है. इसमें 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दूसरी ओर Nothing Phone 4a में 5400mAh की बैटरी दी गई है और यह 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

एक और अहम बात यह है कि Nothing Phone 4a के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है. यानी यूजर को अलग से चार्जर खरीदना पड़ेगा जिसकी कीमत करीब 1000 से 2000 रुपये तक हो सकती है.

कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा मिलता है. इसमें 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.

Nothing Phone 4a कैमरा के मामले में थोड़ा आगे दिखाई देता है क्योंकि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और दोनों 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

डिजाइन और कनेक्टिविटी

इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद Motorola Edge 70 Fusion काफी पतला और हल्का है. इसकी मोटाई 7.99mm है और वजन 193 ग्राम है. वहीं Nothing Phone 4a थोड़ा मोटा और भारी है. इसकी मोटाई 8.55mm और वजन करीब 204.5 ग्राम है.

डिजाइन के मामले में Motorola अपने फैब्रिक-स्टाइल फिनिश के साथ आता है, जो कंपनी के दूसरे फोन्स की तरह ही है. जबकि Nothing Phone 4a का ट्रांसपेरेंट ग्लास डिजाइन इसे अलग बनाता है. इसमें Glyph Bar भी दिया गया है जो नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के लिए लाइट इंडिकेटर की तरह काम करता है.

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है. इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 26,999 रुपये में आता है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में मिलता है. लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत लगभग 24,999 रुपये तक पहुंच जाती है.

दूसरी ओर Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला इसका सबसे महंगा मॉडल 37,999 रुपये तक जाता है.

कौन सा फोन खरीदना ज्यादा फायदेमंद?

अगर आपका बजट 30,000 रुपये के आसपास है और आप लंबी बैटरी लाइफ, ज्यादा मजबूत बॉडी और तेज डिस्प्ले चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

वहीं अगर आपको यूनिक डिजाइन पसंद है Glyph लाइटिंग फीचर चाहिए और कैमरा में टेलीफोटो लेंस का फायदा लेना चाहते हैं तो Nothing Phone 4a आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

अगर आपके Smart TV में Bluetooth है तो ये 6 काम जरूर करें, वरना आधे फीचर बेकार जा रहे हैं



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.