Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चुनौतियों भरा है सप्ताह, आने वाले 7 दिन रखें धैर्य

aditisingh
4 Min Read


Makar Weekly Rashifal 8 to 14 March 2026: मकर राशि वालों के लिए 8 से 14 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-

  • वीक स्टार्टिंग मिला-जुला साबित होने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी. बीते कुछ सप्ताह से आप जिन समस्याओं के चलते परेशान रहे हैं, वह बनी रहने वाली हैं. ऐसे में आपको बड़े धैर्य और विवेक के साथ उनका समाधान खोजने की जरूरत रहेगी. जल्दबाजी में लिए गए फैसले आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं.
  • इस दौरान आप किसी भी योजना या कारोबार में धन लगाते समय किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें और पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें. निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा. छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.
  • इस दौरान वाहन आदि चलाते समय बेहद सावधान रहें, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है. यात्रा या बाहर निकलते समय सतर्कता बरतना आपके लिए लाभकारी रहेगा. यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं तो ध्यान रखें कि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल अवश्य कर लें.
  • मिड वीक कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है. हालांकि यह यात्रा थोड़ी थकान भरी हो सकती है. यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. एम्प्लॉयड पर्सन को अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है, जिसके कारण उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • इस दौरान अनावश्यक खर्चों के चलते भी मन खिन्न रहेगा और बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है. ऐसे में खर्चों पर नियंत्रण रखना ही बेहतर रहेगा.
  • प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको बेहद सावधानी के साथ अपने कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी. लव पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए खुद ही आगे बढ़कर पहल करें. संवाद और समझदारी से रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है.
  • खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका मैरिड लाइफ सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें. हालांकि लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, इसलिए उनकी देखभाल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: Dhanu Weekly Rashifal 2026: धनु राशि की लाइफ में रहेगा उतार-चढ़ाव, पढ़ें 8 से 14 मार्च का वीकली राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.