Hyundai Creta की टेंशन बढ़ाने आ रहीं 3 नई SUVs- Renault Duster, Kushaq Facelift और Nissan Tekton

aditisingh
4 Min Read


भारत में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV सेगमेंट के अंदर Hyundai Creta का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. हालांकि, आने वाले दिनों में कई नए और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं जो इसे कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं. इनमें सबसे चर्चित हैं ऑल-न्यू Renault Duster , Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Nissan Tekton शामिल हैं.

ये तीनों SUVs सीधे तौर पर Creta को टक्कर देने आ रही हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक अच्छी SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनमें से किसी एक को खरीदने का प्लान किया जा सकता है. आइए, इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी और इंजन डिटेल पर नजर डालते हैं.

All New Renault Duster

डस्टर का रिटर्न इंडियन मार्केट के लिए सबसे बड़ा अपडेट है. जनवरी 2026 में इसे अनवील किया गया और 10 मार्च को कीमतों की घोषणा के साथ लॉन्च होने वाली है. न्यू जेन डस्टर CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और रग्ड लुक है. रेनो डस्टर की ये वापसी सेगमेंट में वैल्यू-फॉर-मनी SUV के रूप में देखी जा रही है.

इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 100 bhp) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (163 bhp, 280 Nm) शामिल है. सबसे खास है 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech वेरिएंट, जो दिवाली 2026 तक उपलब्ध होगा और 80% इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है. इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स हैं. अनुमानित कीमत ₹10-21 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.

New Skoda Kushaq

जनवरी 2026 में इसे पेश किया गया है और मार्च 2026 से डिलीवरी शुरू हो जाएगी. अपडेटेड कुशाक ने मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज के साथ एंट्र मारी है, जिसमें इल्यूमिनेटेड ग्रिल, रियर LED लाइट बार, नए अलॉय व्हील और मोंटे कार्लो ट्रिम शामिल है. इंजन ऑप्शन में 1.0 TSI (115 bhp) और 1.5 TSI (150 bhp) ही रहेंगे. अब 1.0 के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 1.5 के साथ 7-स्पीड DSG मिलेगा.

फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर मसाज फंक्शन, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे अपग्रेड हैं. प्री-बुकिंग ₹15,000 पर शुरू है और अनुमानित कीमत ₹11-19 लाख के बीच रहेगी. Kushaq अपनी यूरोपियन बिल्ड क्वालिटी, ड्राइविंग डायनामिक्स और स्पेस के लिए जाना जाती है, जो Creta के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फील देगी.

Nissan Tekton

ये रेनो डस्टर पर ही आधारित है (CMF-B प्लेटफॉर्म), लेकिन निसान के डिजाइन DNA के साथ आई है. निसान पैट्रोल इंस्पायर्ड बोल्ड लुक, LED लाइट बार, मस्कुलर स्टांस और प्रीमियम इंटीरियर इसे अलग पहचान दिलाते हैं. इंजन ऑप्शन भी Duster से शेयर करेगी, जिसमें 1.0-लीटर टर्बो, 1.3-लीटर टर्बो और 1.8-लीटर हाइब्रिड शामिल है.

फीचर्स में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच क्लस्टर, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ शामिल होंगे. अनुमानित कीमत ₹11-20 लाख के बीच है, लॉन्च मार्च-मई 2026 के आसपास संभावित है. कंपनी का ये मॉडल रिफाइंड डिजाइन और वैल्यू के साथ बाजार में तहलका मचा सकता है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.