ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये….

aditisingh
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

FPI Selling in Indian Stock Market: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और गंभीर हो गए हैं. जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. इस अनिश्चितता भरे माहौल के बीच पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली है. 

वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी इस दौरान भारतीय कंपनियों पर अपना भरोसा नहीं जताया है. आंकड़ों की बात करें तो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बीते हफ्ते सिर्फ चार कारोबारी सत्रों में ही भारतीय बाजार से करीब 21,000 करोड़ रुपये की निकासी की है. आइए जानते हैं, इस विषय में विस्तार से….

एफपीआई घरेलू बाजार से बना रहे दूरी 

मार्केट में गिरावट के बीच एफपीआई ने करीब 21 हजार करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है. हालांकि, इससे ठीक पहले विदेशी निवेशकों का रुख भारतीय बाजार को लेकर पॉजिटिव दिखाई दिया था. फरवरी महीने में उन्होंने करीब 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया. जो पिछले 17 महीनों में किसी एक महीने में की गई सबसे बड़ी खरीदारी मानी जा रही है. 

विदेशी निवेशकों ने तीन महीनों तक लगातार की बिकवाली

विदेशी निवेशकों ने बीते कुछ महीनों में भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाले हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में एफपीआई ने 35,962 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 22,611 करोड़ रुपये रहा.

इससे पहले नवंबर में भी उन्होंने 3,765 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. हालिया दौर में 2 से 6 मार्च के बीच विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में करीब 21,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से विदेशी निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है. 

ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा माहौल

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों से पूरे पश्चिम एशिया के माहौल में अनिश्चितता बनी हुई है. जिसका असर भारतीय बाजार समेत पूरे वैश्विक बाजार पर देखने को मिल रहा है. घरेलू मार्केट में तो पिछले सप्ताह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये कुछ ही समय में साफ हो गए थे. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर…



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.