होटल के कमरे में छिपा कैमरा? ऐसे करें तुरंत पता, कहीं कोई आपको देख तो नहीं रहा

aditisingh
5 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Spy Camera: काम के सिलसिले में यात्रा हो या छुट्टियों के लिए बाहर जाना, होटल, हॉस्टल या होम-स्टे में रुकना आजकल आम बात है. ज़्यादातर जगहें सुरक्षित होती हैं लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जहां कमरों में छिपे हुए कैमरे मिल जाते हैं. ये कैमरे अक्सर ऐसी जगहों पर लगाए जाते हैं जहां किसी को आसानी से शक भी नहीं होता जैसे स्मोक डिटेक्टर, चार्जर, अलार्म क्लॉक, एयर प्यूरीफायर या टीवी बॉक्स के अंदर.

ऐसी घटनाएं न सिर्फ डराने वाली होती हैं बल्कि यह आपकी निजता के लिए बड़ा खतरा भी बन सकती हैं. इसलिए होटल के कमरे में पहुंचते ही थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

कमरे में पहुंचते ही करें यह छोटा सा चेक

होटल में प्रवेश करते ही कई लोग अपना सामान रखकर सीधे आराम करने लगते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले कमरे को ध्यान से देख लेना बेहतर होता है. कमरे में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर खास नजर डालें. अगर कोई चीज असामान्य लगे या किसी डिवाइस की जगह अजीब लगे तो उसे ध्यान से जांचें. कई बार छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है. अगर आप तकनीक की मदद लेना चाहते हैं तो एक ऐप भी है जो इस काम में मदद कर सकता है.

क्या है Fing ऐप और यह कैसे काम करता है

Fing एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो आपके फोन से जुड़े Wi-Fi नेटवर्क को स्कैन करता है. यह बताता है कि उस नेटवर्क पर कौन-कौन से डिवाइस कनेक्ट हैं. इस ऐप का इस्तेमाल आमतौर पर लोग अपने घर के स्मार्ट डिवाइस या नेटवर्क की निगरानी के लिए करते हैं. यह ऐप Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है.

जब आप होटल के Wi-Fi से कनेक्ट हो जाते हैं तब Fing ऐप से नेटवर्क स्कैन करने पर आपको वहां जुड़े सभी डिवाइस दिखाई देने लगते हैं जैसे मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, राउटर और अगर मौजूद हों तो IP कैमरे भी.

छिपे कैमरे का पता लगाने में Fing कैसे मदद करता है

यह ऐप सीधे यह नहीं बताएगा कि कैमरा कमरे के किस कोने में छिपा है लेकिन यह जरूर दिखा देगा कि नेटवर्क से कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हैं. इसके लिए आपको बस ये करना होगा:

  • सबसे पहले होटल के Wi-Fi से कनेक्ट करें.
  • इसके बाद Fing ऐप खोलें और नेटवर्क स्कैन शुरू करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपको कनेक्टेड डिवाइस की पूरी सूची दिखाई देगी.

अगर सूची में IP Camera, Security Camera या कोई ऐसा डिवाइस दिखे जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं तो यह शक की वजह बन सकता है. ऐसी स्थिति में आप होटल स्टाफ से तुरंत बात कर सकते हैं. हालांकि यह तरीका तभी काम करता है जब वह कैमरा उसी Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ा हुआ हो.

बिना ऐप के भी ऐसे कर सकते हैं जांच

सिर्फ ऐप पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. कुछ आसान तरीके भी हैं जिनसे आप कमरे की जांच कर सकते हैं. सबसे पहले उन जगहों को देखें जहां आमतौर पर कैमरे छिपाए जाते हैं जैसे स्मोक डिटेक्टर, पावर सॉकेट, बाथरूम के वेंट या दीवार के कोने. कमरे की लाइट बंद करके मोबाइल की टॉर्च जलाएं. कई बार कैमरे का छोटा लेंस रोशनी पड़ने पर चमक जाता है और दिखाई देने लगता है. इसके अलावा फोन का कैमरा खोलकर भी कमरे को स्कैन किया जा सकता है. कई नाइट-विजन कैमरों की इन्फ्रारेड लाइट कैमरे में छोटे चमकते बिंदुओं की तरह नजर आती है. अगर कमरे में कोई आईना संदिग्ध लगे तो यह भी जांच लें कि कहीं वह टू-वे मिरर तो नहीं है.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! सिर्फ 44 में देखें IND Vs NZ Final LIVE, ये हैं सबसे सस्ते स्ट्रीमिंग पैक



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.