Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन का नाम हो गया लीक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, यहां जान लें सब कुछ

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone Ultra: ऐप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर काम शुरू कर दिया है. अब एक नई रिपोर्ट में इसके नाम और संभावित कीमत का भी खुलासा हो गया है. पहले कहा जा रहा था कि इसे आईफोन फोल्ड नाम से लॉन्च किया जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं होगा. ऐप्पल इसे ‘iPhone Ultra’ नाम से उतार सकती है. कीमत को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन हो सकता है. 

प्रो मॉडल्स से ऊपर प्लेस होगा आईफोन अल्ट्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल फोल्डेबल आईफोन को अपनी लाइनअप में प्रो मॉडल्स से ऊपर प्लेस करेगी. इसे कंपनी के सबसे एडवांस्ड और एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर पॉजिशन किया जाएगा. बता दें कि कंपनी पिछले कुछ समय से अपने सबसे टॉप प्रोडक्ट्स जैसे Apple Watch Ultra आदि के लिए अल्ट्रा नाम का यूज कर रही है. अब आईफोन को भी यह नाम देना दिखाता है कि कंपनी इसे सबसे प्रीमियम कैटेगरी में प्लेस करना चाहती है.

कितनी रहेगी कीमत?

iPhone Ultra की कीमत को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह अब तक का सबसे महंगा आईफोन हो सकता है. अब सामने आई रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि कर रही है. ताजा लीक के मुताबिक, इस आईफोन की शुरुआती कीमत 1.85 लाख रुपये से ज्यादा रह सकती है. हालांकि, ऐप्पल की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है. 

क्या होंगे iPhone Ultra के फीचर्स?

इस आईफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा डिस्प्ले होने वाला है. ऐसे कयास हैं कि इसमें 7.8 का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. ऐप्पल इसके लिए खास क्रीज-फ्री डिस्प्ले पैनल का यूज करेगी, जिससे अनफोल्ड होने पर स्क्रीन में कोई क्रीज नजर नहीं आएगी. इसमें A20 प्रो चिपसेट यूज किया जा सकता है. इस फोन की फ्रंट स्क्रीन पर 2 और रियर में भी दो कैमरे दिए जाएंगे. यह आईफोन सितंबर में लॉन्च होगा.

ये भी पढ़ें-

कूलर में कौन-सी जाली देगी AC जैसी कूलिंग? ये बातें जान लीं तो गर्मी में मिलेगा सर्दी जैसा मजा



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.