Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर C-सेगमेंट सेडान Verna को नए अवतार में पेश कर दिया है. 2026 Hyundai Verna अब 25 से ज्यादा नए अपडेट्स के साथ आई है, जिसमें बोल्ड डिजाइन, लेवल-2 ADAS, डुअल 10.25 इंच स्क्रीन्स, मेमोरी फंक्शन वाली पावर सीट्स और ज्यादा प्रीमियम फील शामिल हैं.
इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.98 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹18.25 लाख तक जाता है. इसे कुल 6 वेरिएंट ऑप्शन – HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 में पेश किया जाएगा. ये कीमतें पुराने मॉडल से थोड़ी ऊपर हैं, लेकिन फीचर्स और स्टाइलिंग के हिसाब से पूरी वैल्यू फॉर मनी लग रही है. बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मार्च-अप्रैल 2026 से होगी.
डिजाइन और डायमेंशन
Verna का लुक अब और ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम हो गया है. फ्रंट में नया ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और रिवाइज्ड फ्रंट-रियर बंपर्स दिए गए हैं. साइड में नए 16 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और शार्पर बॉडी लाइन्स इसे स्पोर्टी बनाते हैं. रियर में भी अपडेटेड टेल लैंप्स हैं.
ये सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान है और व्हीलबेस 2,670 mm है. लंबाई 4,565 mm, चौड़ाई 1,765 mm है. दो नए कलर ऑप्शन्स जोड़े गए हैं और ये कुल 7-8 कलर विकल्प उपलब्ध है. फास्टबैक सिल्हूट और एयरोडायनामिक डिजाइन की वजह से ये रोड पर बहुत आकर्षक लगेगी. मार्केट में इसका मुकाबला Honda City और Skoda Slavia जैसी कारों से होगा.
केबिन और कम्फर्ट
इसे D-कट स्टीयरिंग व्हील (अपडेटेड Hyundai लोगो के साथ), लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और डुअल-टोन थीम। के साथ पेश किया गया है. ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल है, जिसमें मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर है. पैसेंजर सीट 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल है, जिसमें वॉक-इन डिवाइस भी है. फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड हैं.
बूट स्पेस 528 लीटर है, जो फैमिली के लिए काफी है. रियर विंडो सनशेड, स्मार्ट ट्रंक, वायरलेस चार्जर, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी सुविधाएं टॉप वेरिएंट्स में मिलती हैं. कुल मिलाकर स्पेस, कम्फर्ट और क्वालिटी सेगमेंट में बेस्ट है.
फीचर्स और सेफ्टी
इसे डुअल 10.25 इंच इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर, Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक (70+ फीचर्स और 350+ वॉयस कमांड्स), वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, Bose 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसी सेगमेंट-फर्स्ट चीजें हैं. रियर AC वेंट्स, पैडल शिफ्टर्स (टर्बो में), ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport) और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी शामिल.
सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. इसे हुंडई SmartSense लेवल-2 ADAS दिया गया है, जिसमें 20 एडवांस्ड फंक्शन्स शामिल हैं. 7 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इंटीग्रेटेड डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी सेफ्टी का हिस्सा है. ये भारतीय सड़कों के लिए बेहद सुरक्षित मानी जाती है.
इंजन और माइलेज
इंजन ऑप्शन्स पुराने ही हैं. पहला 1.5-लीटर MPi नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड MT या IVT ऑटोमैटिक से लैस है. दूसरा 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन है, जो 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT से जोड़ा गया है. टर्बो में पैडल शिफ्टर्स, ISG (Idle Stop & Go) और ड्राइव मोड्स मिलते हैं. ARAI क्लेम्ड माइलेज 18.6 kmpl से 20.6 kmpl तक है.