WhatsApp यूजर्स की होगी मौज, सब्सक्रिप्शन प्लान से लेकर नए फीचर तक, जल्द आएंगी ये अपडेट्स

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

WhatsApp Upcoming Features: पिछले कुछ दिनों में कई नए फीचर्स लाने के बाद अब WhatsApp नए चैट इंटरफेस और दूसरे नए फीचर्स को टेस्ट कर रही है. इन्हें एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा. नए फीचर्स में ऐप के नए डिजाइन के साथ-साथ WhatsApp Plus के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में मिलने वाली अपडेट्स शामिल हैं. कंपनी नए चैट बबल पर भी काम कर रही है, जो अधिक राउंडेड और मॉडर्न दिखेगा. इसके अलावा नई रिंगटोन, नए स्टिकर डिस्कवरी टूल्स और नए सर्च टूल्स को भी डेवलप किया जा रहा है. 

बदल जाएगा चैट इंटरफेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसेज बबल को नया लुक देने जा रही है. नए डिजाइन को अधिक सॉफ्ट और राउंडेड बनाने पर फोकस किया जा रहा है. इस अपडेट के बाद टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फोटो-वीडियो भी नए तरीके से दिखेंगे. कंपनी इस डिजाइन के साथ चैटिंग को एक क्लीन और मॉडर्न फील देना चाहती है.

अनसेव्ड कॉन्टैक्ट के भी स्टेटस आएंगे नजर

अभी तक व्हाट्सऐप में केवल आप सेव्ड कॉन्टैक्ट के स्टेटस देख सकते हैं. अब कंपनी इस फीचर को एक्सपैंड कर रही है, जिसके बाद आप उन कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस भी देख पाएंगे, जिनके साथ हाल ही में आपने इंटरैक्ट किया है. 

WhatsApp Plus

पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कंपनी एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus ला सकती है. अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें पैसे देने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं. इनमें एक साथ 20 चैट को पिन करने का ऑप्शन, स्पेशल थीम और कस्टमाइज रिंगटोन जैसे कई ऑप्शन मिल सकते हैं. बता दें कि पेड प्लान आने के बाद भी WhatsApp को यूज करना अभी की तरह फ्री रहेगा. यूजर्स को कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन का नाम हो गया लीक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, यहां जान लें सब कुछ



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.