दुनियाभर में सबसे ज्यादा इसी रंग की गाड़ी क्यों खरीदते हैं लोग? जानिए असली वजह

aditisingh
4 Min Read


होमफोटोऑटोकार

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इसी रंग की गाड़ी क्यों खरीदते हैं लोग? जानिए असली वजह

Last Updated:

नई कार खरीदते समय लोग डिजाइन, फीचर्स और माइलेज पर ध्यान देते हैं, लेकिन कार का रंग चुनना भी उतना ही बड़ा फैसला है. दिलचस्प बात ये है कि दुनिया में एक ऐसा रंग है जिसकी कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं और भारत में तो इसकी लोकप्रियता और भी ज्यादा है. आखिर क्यों लोग इसी रंग को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं? इसके पीछे सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि कई प्रैक्टिकल वजहें भी छिपी हैं. पूरी कहानी जानिए इस खबर में.

नई कार खरीदते समय लोग सबसे ज्यादा गाड़ी का डिजाइन चेक करते हैं. इसके बाद फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के साथ अन्य चीजों पर भी फोकस किया जाता है. साथ में एक और दिलचलस्प बात है गाड़ी का कलर चुनना. सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि किस रंग की कार खरीदी जाए.

ऐसे में कुछ लोग तो घर वालों, दोस्तों या फिर अपने मन की सलाह मानते हैं और कुछ लोग प्रैक्टिकल होकर सोचते हैं. अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो सफेद रंग दशकों से बादशाह बना हुआ है.  सबसे ज्यादा लोग इस कलर की गाड़ियांं ही खरीदते हैं. आइए, जानते हैं कि इसके सबसे ज्यादा बिकने का कारण क्या है?

पूरे विश्व में लगभग 35 से 40 प्रतिशत लोग सफेद रंग की कार चुनते हैं. भारत जैसे देशों में तो ये आंकड़ा और भी ज्यादा है. सफेद के बाद सिल्वर, ग्रे और काले रंग का नंबर आता है. आइए सफेद रंग चुनने के पीछे की क्रोनोलॉजी समझते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रीसेल वैल्यू (Resale Value): सफेद रंग को सेफ कलर माना जाता है. जब आप अपनी पुरानी कार बेचने जाते हैं, तो सफेद कार के खरीदार आसानी से मिल जाते हैं. ये रंग कभी फैशन से बाहर नहीं होता, इसलिए इसकी रीसेल वैल्यू अन्य कलर के मुकाबले ज्यादा होती है.

गर्मी से बचाव (Temperature Control): वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो सफेद रंग सूरज की रोशनी को सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट (परावर्तित) करता है और गर्मी को कम सोखता है. भारत जैसे गर्म देश में सफेद कार के अंदर का तापमान गहरे रंग की कारों की तुलना में कम रहता है, जिससे AC बेहतर काम करता है और ईंधन की बचत होती है.

मेंटेनेंस में आसानी (Low Maintenance): हैरानी की बात यह है कि सफेद कार पर धूल और हल्की खरोंचें (scratches) काले या गहरे रंग की कारों के मुकाबले कम दिखाई देते हैं. काले रंग की कार को रोज चमकाना पड़ता है, जबकि सफेद कार थोड़े कम रखरखाव में भी साफ दिखती है.

प्रीमियम और क्लासी लुक: आजकल कंपनियां सफेद रंग में भी कई शेड्स (जैसे पर्ल व्हाइट या आइवरी) दे रही हैं, जो कार को एक प्रीमियम और लग्जरी लुक देते हैं. ये रंग सादगी और शालीनता का प्रतीक माना जाता है.

सेफ्टी (Safety): कई शोध बताते हैं कि सफेद रंग की कारें सड़क पर रात के समय या कम रोशनी में ज्यादा साफ दिखाई देती हैं. इससे दुर्घटनाओं की संभावना अन्य गहरे रंगों की तुलना में थोड़ी कम हो जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.