TVS Radeon: ₹55,000 में शानदार माइलेज वाली बाइक, Hero Splendor को देती है कड़ी टक्कर

News Publisher
4 Min Read


TVS Radeon देश की सबसे पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिलों में से एक है. ये 110सीसी सेगमेंट में डेली कम्यूटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट विकल्प है. खासकर शहरों और ग्रामीण इलाकों में इसे खूब पसंद किया जाता है. टीवीएस मोटर कंपनी की ये बाइक मजबूत बिल्ड क्वालिटी, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है.

टीवीएस रेडियन की एक्स-शोरूम कीमत भारत में ₹55,400 से शुरू होती है. अगर आप आने वाले दिनों में कोई Hero Splendor की टक्कर वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 80 हजार तक नहीं पहुंच रहा है, तो रेडियॉन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

टीवीएस रेडियन का डिजाइन क्लासिक कम्यूटर स्टाइल का है. मजबूत मेटल बॉडी, क्रोम एक्सेंट, डुअल-टोन कलर्स और लंबी कुशन वाली सीट इसे प्रीमियम लुक देते हैं. 18 इंच के बड़े व्हील्स (फ्रंट 2.75×18 और रियर 3.00×18 ट्यूबलेस टायर) सड़क पर बेहतरीन स्टेबिलिटी देते हैं. पिलियन ग्रैब रेल के साथ कैरियर लगेज कैरी करने में आसानी करता है. इसकी लंबाई 2025 mm, चौड़ाई 705 mm, ऊंचाई 1080 mm, व्हीलबेस 1265 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है.

फीचर्स और कम्फर्ट

इसमें डिजिटल क्लस्टर है, जो रियल-टाइम माइलेज डिस्प्ले के साथ आता है. एलईडी डीआरएल हेडलैंप और टेललैंप रात में बेहतरीन विजिबिलिटी देते हैं. यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मोबाइल चार्ज करने में मदद करता है. 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, इको इंडिकेटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर विद बीपर, थाई पैड्स और लगेज हुक जैसी सुविधाएं कम्फर्ट बढ़ाती हैं. सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों ऑप्शन हैं. मेंटेनेंस-फ्री बैटरी लंबे समय तक परेशानी-मुक्त रखती है. प्रीमियम 5-स्पोक अलॉय व्हील्स और टेक्सचर्ड सीट इसे स्टाइलिश बनाते हैं.

सेफ्टी और ब्रेकिंग

टीवीएस रेडियॉन में SBT (सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी) है, जो फ्रंट और रियर ब्रेक को एक साथ एक्टिवेट करके छोटी ब्रेकिंग डिस्टेंस सुनिश्चित करती है. बेस वेरिएंट्स में 130 mm फ्रंट ड्रम और 110 mm रियर ड्रम ब्रेक हैं, जबकि टॉप डिजी डिस्क वेरिएंट में 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. कोई एबीएस नहीं है, लेकिन इसे CBS सिस्टम के साथ बेचा जाता है.

इंजन और परफॉरमेंस

टीवीएस रेडियॉन में 109.7 cc का 4-स्ट्रोक ड्यूरालाइफ इंजन लगा है, जो एयर-कूल्ड और ईएफआई (इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम से लैस है. ये BS-VI कंप्लायंट होने के साथ 7350 rpm पर 8.08 bhp और 4500 rpm पर 8.7 Nm टॉर्क देता है. 4-स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स स्मूथ शिफ्टिंग प्रदान करके हैं. कम बाइब्रेशन के साथ शहर के स्टॉप-गो ट्रैफिक में ये आसान हैंडलिंग प्रदान करती है.

माइलेज और रेंज

माइलेज टीवीएस रेडियॉन की सबसे बड़ी खासियत है. कंपनी का दावा है कि ईएफआई सिस्टम से 15% ज्यादा माइलेज मिलता है, जो ARAI टेस्ट में 65-73.68 kmpl तक पहुंचता है. रियल-वर्ल्ड में शहर में 60-65 kmpl और हाईवे पर 68-70 kmpl आसानी से मिल जाता है. फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर (1.5 लीटर रिजर्व) है, जिससे एक टैंक पर 600-700 km तक की रेंज मिल सकती है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।