Auto News

February 2026 Two Wheeler Sales: Hero नंबर-1, Honda-TVS की भी जोरदार बढ़त, GST कटौती से उछली बिक्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 14, 2026
1 min read 1.2k views
Bike Sales Feb 2025 2026 03 2773ee7dbe8ed1770b95be256196bf70 1200x630.jpg

भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है. सेल के मामले में इंडियन मार्केट पहले नंबर पर रहती है. पिछले महीने की बिक्री में भी यही देखने को मिला. फरवरी 2026 में कुल 18,71,406 यूनिट डिस्पैच की गई हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 13,84,605 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 35.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

हाल ही में 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली बाइक पर लगने वाला जीएसटी 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत किया गया था, जिससे सेल में शानदार बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने भी Hero MotoCorp देश की सबसे बड़ी दोपहिया बाइक कंपनी रही. वहीं, Honda और TVS ने भी अच्छी सेल की है. आइए, पिछले महीने अलग-अलग कंपनियों की बिक्री पर नजर डालते हैं.

Hero MotoCorp

पहले नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प है. फरवरी 2026 में इन्होंने कुल 5,16,968 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बेची गई इनकी कुल 3,57,296 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 44 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर होंडा है. इन्हें पिछले महीने 5,13,217 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 3,83,918 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33.7 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

TVS

लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवीएस है. पिछले महीने इनकी कुल 3,65,471 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 2,76,072 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Auto

चौथे स्थान पर बजाज ऑटो है. इन्होंने पिछले महीने कुल 1,86,164 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी कुल 1,46,138 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.4 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Suzuki

शानदार बढ़ोतरी की दम पर सुजुकी ने पिछले महीने की टॉप-5 कंपनियों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इनकी कुल 1,01,071 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी 73,215 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई पिछले महीने की टॉप-5 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा फरवरी 2026 में Royal Enfield की 91,248 यूनिट, Yamaha की 67,072 यूनिट, Ather की 26,467 यूनिट, Piaggio की 3,009 यूनिट, Kawasaki की 565 यूनिट और Triumph की मात्र 154 यूनिट बिकी हैं.

Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।