Tech News

Instagram पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 14, 2026
1 min read 1.2k views
Instagram End-to-End Encryption Ending

Instagram End-to-End Encryption Ending: अगर आप इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है. इस साल मई के बाद इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना अभी जितना सुरक्षित नहीं रहेगा. इसकी वजह है कि कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाने का फैसला किया है. मेटा ने कहा कि वह 8 मई, 2026 के बाद मैसेजेज के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन नहीं देगी. कंपनी ने ऐप में नोटिस भेजकर यूजर्स को इस बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है.

इसका असर क्या होगा?

एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन खत्म होने का मतलब है कि इंस्टाग्राम पर आपके मैसेज प्राइवेट नहीं रहेंगे. इन्हें मेटा एक्सेस कर पाएगी. यानी अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी से चैटिंग करेंगे तो आपके और सामने वाले यूजर्स के अलावा मेटा भी इस चैट को पढ़ सकती है. इंस्टाग्राम ने दिसंबर, 2023 में मैसेज पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन देना शुरू किया था और अब तीन साल से भी कम समय के बाद इसे बंद किया जा रहा है.

अब यूजर के पास क्या ऑप्शन?

मेटा ने कहा है कि अगर किसी यूजर्स को लगता है कि इस बदलाव से उसकी चैटिंग पर असर पड़ेगा तो उनके लिए जल्द ही नए निर्देश आने वाले हैं. इनमें बताया जाएगा कि यूजर कैसे अपने चैटिंग डेटा को डाउनलोड कर पाएंगे. कंपनी चैटिंग के साथ-साथ मीडिया को भी डाउनलोड करने का ऑप्शन देगी.

क्यों किया जा रहा है यह बदलाव?

मेटा की तरफ से ऑफिशियली अभी इस बदलाव के कारणों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंटरनेट पर चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज मैटेरियल (CSAM) को लेकर बढ़ती चिंता के कारण यह फीचर बंद किया जा रहा है. एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन बंद कर देने से इंस्टाग्राम मैसेज और कॉल को स्कैन कर पाएगी और CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट का पता लगा सकेगी. गौरतलब है कि यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों की सरकारें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट को डिटेक्ट कर डिलीट करने का दबाव डाल रही हैं.

Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।