Best Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh in India: रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल्स की दीवानगी हर कोई जानता है. ये बाइक्स न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि इनकी दमदार परफॉर्मेंस और क्लासिक थंप साउंड इन्हें अनोखा बनाते हैं. अगर आपका बजट 2 लाख रुपये से कम है और आप बेस्ट रॉयल एनफील्ड बाइक तलाश रहे हैं, तो हंटर 350, क्लासिक 350 और मीटियोर 350 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
ये तीनों मॉडल्स 350cc क्षमता वाले J-सीरीज इंजन से लैस हैं, जो पावरफुल और रिफाइंड है. इस आर्टिकल में हम इनकी कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस के बारे में जानेंगे. शहर की सड़कों से लेकर लंबी यात्रा तक, इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होगी? जान लीजिए.
Royal Enfield Hunter 350
ये सेगमेंट की सबसे किफायती और एजाइल बाइक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹1.38 लाख से शुरू होकर ₹1.67 लाख तक जाती है. इसका 349cc सिंगल सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 20.2 बीएचपी पावर और 27 एनएम टॉर्क देता है. वजन सिर्फ 181 किलो होने से शहर की ट्रैफिक में हैंडलिंग बहुत आसान है.
17 इंच के दोनों पहिए, डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर, LED लाइट्स और ट्रिपर नेविगेशन जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं. माइलेज ARAI के अनुसार 36 किमी/लीटर तक मिलता है. अगर आप रोजाना ऑफिस कम्यूटिंग करते हैं, तो हंटर 350 बेस्ट चॉइस है. इसका सस्पेंशन सेटअप भी सॉफ्ट है जो गड्ढों को आराम से हैंडल करता है. डुअल चैनल ABS वाले वेरिएंट में ब्रेकिंग भी मजबूत है. कुल मिलाकर ये बाइक स्टाइल, पावर और बजट का परफेक्ट बैलेंस है.
Royal Enfield Classic 350
अब आइकॉनिक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बात करते हैं. ये बाइक रेट्रो लुक की दीवानों के लिए बनी है. इसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹1.82 लाख से शुरू होकर ₹2.16 लाख तक जाता है, यानी बेस वेरिएंट आसानी से 2 लाख के अंदर आ जाता है. वही, 349cc इंजन लेकिन क्लासिक डिजाइन, स्पोक व्हील्स, क्रोम फिनिश और हैंड-पेंटेड टैंक इसे समय से पहले का अहसास कराता है. वजन 195 किलो है लेकिन राइडिंग पोजीशन अपराइट होने से लंबी दूरी पर भी थकान नहीं होती है.
माइलेज 35 किमी/लीटर के आसपास है. फीचर्स में USB चार्जिंग, ट्रिपर नेविगेशन, डुअल चैनल ABS और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. अगर आप पुरानी यादों को तरोताजा करना चाहते हैं और वीकेंड ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं तो क्लासिक 350 आपकी पसंद होगी. इसकी थंप साउंड और वाइब्रेशन रॉयल एनफील्ड का सिग्नेचर है, जो हर राइडर को खुश रखता है.
Royal Enfield Meteor 350
लिस्ट में तीसरी बाइक रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 है. ये क्रूजर स्टाइल की क्वीन है. इसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹1.96 लाख से ₹2.16 लाख तक है, बेस मॉडल आसानी से 2 लाख के अंदर फिट हो जाता है. लंबा व्हीलबेस, फॉरवर्ड सेट फुटपेग्स और रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन इसे हाईवे किंग बनाता है. 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 41.88 किमी/लीटर की बेहतरीन माइलेज लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट है.
वजन 191 किलो है, लेकिन इंजन की स्मूद डिलीवरी इसे आसान बनाती है. फीचर्स में LED हेडलैंप, ट्रिपर नेविगेशन, डुअल चैनल ABS और आकर्षक कलर्स जैसे फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा शामिल हैं. अगर आप फैमिली के साथ घूमना पसंद करते हैं या टूरिंग के शौकीन हैं, तो मीटियोर 350 बिना सोचे खरीद लें. इसका सस्पेंशन सेटअप भी कम्फर्टेबल है, जो खराब रास्तों पर भी स्टेबल रखता है.
तीनों में किसे खरीदें?
इन तीनों की तुलना करें, तो हंटर 350 सबसे हल्की और सस्ती है. क्लासिक 350 स्टाइल और हेरिटेज के लिए नंबर वन है. मीटियोर 350 कम्फर्ट और माइलेज में आगे है. सभी में 5 स्पीड गियरबॉक्स, सिंगल चैनल या डुअल चैनल ABS का ऑप्शन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट है. GST कटौती के बाद इनकी कीमतें और भी आकर्षक हो गई हैं अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आप इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.