Automobile

Best Selling Sedans Feb 2026: Dzire नंबर-1, Aura की डिमांड बढ़ी, इस सेडान को नहीं मिला एक भी ग्राहक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Dzire 2026 03 0f436f9b2f30702f508f1dc85557dea8 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Best Selling Sedans Feb 2026: कम्फर्टेबल ड्राइविंग की चाह रखने वाले लोगों के लिए सेडान सबसे बेहतर ऑप्शन हैं. इंडियन मार्केट में इस सेगमेंट के अंदर चुनने के लिए कई विकल्प भी मौजूद हैं. पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो परफॉरमेंस काफी मिला-जुला रहा है.

एक ओर Maruti Suzuki Dzire सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hyundai Aura और Skoda Slavia की मांग भी बढ़ी है. वहीं, लिस्ट में एक ऐसी भी कार है, जिसे कोई ग्राहक नहीं मिला. आइए, पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान के बारे में जानते हैं.

Maruti Dzire

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इस कॉम्पैक्ट सेडान को कुल 19,326 नए ग्राहक मिले हैं. पिछले साल फरवरी 2025 में बिकी डिजायर के मुकाबले सालाना स्तर पर 31.5 प्रतिशत अधिक है.

Hyundai Aura

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर ऑरा है. फरवरी 2026 में इस सस्ती सेडान को कुल 6,733 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda Amaze

अमेज की सेल मामूली रूप से बढ़ी है. फरवरी 2026 में इसे कुल 3,513 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा पिछले साल इसी महीने की बिक्री के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Virtus

सेल के मामले में चौथे नंबर पर वर्टस है. पिछले महीने इसकी कुल 1,804 यूनिट बिकी हैं. पिछले साल इसी महीने हुई सेल से तुलना की जाए, तो ये आंकड़ा 1.8 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है.

Skoda Slavia

स्लाविया की सेल में बंपर उछाल हुआ है. पिछले महीने इसकी कुल 1,674 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में हुई सेल के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 सेडान के अलावा पिछले महीने Tata Tigor की 1,447 यूनिट, Hyundai Verna की 694 यूनिट, Honda City की 525 यूनिट और Toyota Camry की मात्र 203 यूनिट बिकी है. वहीं, Skoda Octavia को फरवरी 2026 में कोई ग्राहक नहीं मिला.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।