Tech News

Facebook दे रही है हर महीने 2.5 लाख रुपये कमाने का मौका, बस करना होगा यह काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Facebook Earning
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Facebook Earning: अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो फेसबुक आपको हर महीने लाखों रुपये कमाने का मौका दे रही है. दरअसल, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक नया ‘क्रिएटर फास्ट ट्रैक’ प्रोग्राम शुरू किया है. इसमे उन क्रिएटर्स को टारगेट किया जा रहा है, जिनके प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा फॉलोवर्स हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक आदि पर अपनी पहचान बना चुके क्रिएटर्स को फेसबुक नए प्रोग्राम के तहत गारंटीड पेमेंट और विजिबिलिटी ऑफर कर रही है.

इसलिए लाया गया है यह प्रोग्राम

मेटा यह प्रोग्राम उन क्रिएटर्स के लिए लेकर आई है, जिन्हें फेसबुक पर बिल्कुल शुरुआत से शुरुआत करनी है. इस प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स को शुरुआती पेमेंट के अलावा फेसबुक के कंटेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम की भी एक्सेस मिलेगी. साथ ही फेसबुक ऐसे क्रिएटर की रीच को भी बूस्ट करेगी. इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्रिएटर्स को 30 दिनों के भीतर 15 रील्स अपलोड करनी होंगी. यह कंटेट ऑरिजनल होना जरूरी है. क्रिएटर्स के पास इसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट करने का ऑप्शन होगा.

कितनी होगी कमाई?

इस प्रोग्राम के तहत जिन क्रिएटर्स के इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब पर एक लाख फॉलोवर्स हैं, वो हर महीने 83,000 रुपये और जिन क्रिएटर्स के इन प्लेटफॉर्म्स पर 10 लाख फॉलोवर्स हैं, वो हर महीने 2.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. पहले तीन महीने तक फेसबुक गारंटीड पेआउट के तौर पर क्रिएटर्स को यह पैसा देगी. इस प्रोग्राम के जरिए फेसबुक क्रिएटर इकोसिस्टम को रिवाइव करना चाहती है. दुनियाभर में करीब 3 बिलियन यूजर्स होने के बाद भी फेसबुक टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर नहीं दे पा रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी फेसबुक के पुराने दौर का वापस लाना चाहती है. इसके लिए पर्सनल कंटेट और क्रिएटर एंगेजमेंट पर ज्यादा जोर दिया जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।