Automobile

Dhurandhar 2 Cars: Ranveer की Hummer H2 से Sanjay Dutt की Lexus LX 470 तक, देखिए पूरी लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 26, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Dhurandhar और Dhurandhar 2 सिर्फ एक्शन और स्टारकास्ट के लिए ही नहीं, बल्कि दमदार SUVs और लग्जरी कारों के लिए भी चर्चा में हैं. रणवीर सिंह की Hummer H2 से लेकर संजय दत्त की बुलेटप्रूफ Lexus LX 470 और अर्जुन रामपाल की Land Rover Defender तक, हर गाड़ी किरदार की पर्सनालिटी को उभारती है. फिल्म में इस्तेमाल हुई ये कारें सिर्फ शो-ऑफ नहीं, बल्कि एक्शन सीन्स को और ज्यादा रियल बनाती हैं. जानिए किस एक्टर ने कौन सी पावरफुल गाड़ी चलाई और क्यों ये कारें बनीं फिल्म की जान.

Dhurandhar और Dhurandha 2 दोनों ही फिल्में एक्शन से भरपूर हैं. इसकी कहानी, कास्टिंग और एक्टिंग के साथ दोनों पार्ट में कारों का भी खूब रौला देखने को मिला. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स ने मूवी में एक से बढ़कर एक धांसू SUVs के साथ एंट्री मारी. वहीं, राकेश बेदी के पास भी एक लग्जरी सेडान दिखी.

पहली फिल्म में पाकिस्तानी पृष्ठभूमि वाले सीन में रग्ड SUVs दिखाई गईं, जबकि धुरंधर 2 में रिवेंज थीम के साथ लग्जरी और पावरफुल ऑफरोडर्स का इस्तेमाल हुआ है. ये कारें सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि किरदारों की शख्सियत को दर्शाती हैं. फिल्म में कारों का चुनाव रियलिस्टिक और एक्शन सीक्वेंस को सपोर्ट करने वाला है. आइए जानते हैं कि किस एक्टर ने कौन सी कार के साथ रौब जमाया.

हमजा अली मजारी की Hummer H2: धुरंधर 2: द रिवेंज में रणवीर सिंह के किरदार ने पहली फिल्म की मोटरसाइकिल से अपग्रेड कर Hummer H2 ले ली है. ये आइकॉनिक SUV हमजा की शान और पावर को दर्शाती है. Hummer H2 मूल रूप से HMMWV से इंस्पायर्ड है, जो माइक टाइसन जैसी हस्तियों की पहली पसंद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रहमान डकैत की Toyota Land Cruiser 60 Series: अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए खूंखार खलनायक रहमान डकैत की सवारी Toyota Land Cruiser FJ60 थी. ये 1980 के दशक की रग्ड SUV है, जो ऑफ-रोड क्षमता और मजबूती के लिए मशहूर है. फिल्म में ये कार ल्यारी के खतरनाक इलाकों में रहमान डकैत की दबंगई को दिखाता है.

SP असलम चौधरी की Lexus LX 470: संजय दत्त के किरदार SP असलम चौधरी ने फिल्म में Lexus LX 470 का इस्तेमाल किया. इस लग्जरी SUV को बुलेट प्रूफ वर्जन में दिखाया गया है. Lexus LX 470 अपने कम्फर्ट, पावरफुल इंजन और ऑफ रोड कैपेसिटी के लिए जानी जाती है और ये संजय दत्त की रफ-टफ इमेज से परफेक्ट मैच करती है.

मेजर इकबाल की Land Rover Defender: अर्जुन रामपाल द्वारा प्ले किए गए मेजर इकबाल ने लैंड रोवर डिफेंडर का इस्तेमाल किया है. ये कार रग्ड इलाकों और मिशन के लिए परफेक्ट है Defender का रोबस्ट लुक मेजर इकबाल की कमांडिंग पर्सनालिटी से मेल खाता है.

जमील जमाली की Mercedes-Benz S-Class: राकेश बेदी के कैरेक्टर ने Mercedes-Benz S-Class को यूज किया है, जो लग्जरी का प्रतीक है. इसके अलावा Toyota Qualis जैसी देसी कारें भी बैकग्राउंड में नजर आईं, जो रियलिज्म जोड़ती हैं. कुल मिलाकर, कार डायरेक्टर ने बैलेंस्ड चॉइस रखी है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।