Automobile

Yamaha Sales Feb 2026: RayZR नंबर-1, FZ-R15 की जबरदस्त ग्रोथ, 33% उछाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Yamaha इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है. साथ ही इनके पास अच्छे स्कूटर भी हैं. बेहतर पोर्टफोलियो की बदौलत कंपनी ने पिछले महीने अच्छी सेल की है. फरवरी 2026 में इनकी कुल 67,000 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी 50,498 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Yamaha RayZR कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा. वहीं, FZ और R15 की सेल में भी धमाकेदार उछाल आया है. इसके अलावा, Fascino और Aerox की बिक्री मामूली रूप से घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Yamaha RayZR

सेल के मामले में पहले नंबर पर यामाहा का RayZR है. पिछले महीने इस स्कूटर को कुल 22,593 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 14,010 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 61 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़ोतरी को दर्शाता है.

इसका डिजाइन एज्ड पैनल्स, शार्प लाइन्स और आकर्षक कलर्स (सियान ब्लू, मैट रेड आदि) के साथ युवाओं को पसंद आता है. इसकी एक्स-शोरूम ₹74,300 (ड्रम) से शुरू होकर ₹86,900 (स्ट्रीट रैली हाइब्रिड) तक जाती है. इसमें लगा 125cc एयर-कूल्ड Fi हाइब्रिड ब्लू कोर इंजन 8.2 PS पावर और 10.3 Nm टॉर्क देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 71.33 kmpl है.

Yamaha FZ

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर FZ है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 16,852 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 9,589 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 76 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha MT 15

लिस्ट में तीसरे नंबर पर MT 15 है. पिछले महीने इस बाइक को कुल 9,630 नए ग्राहक मिले थे. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 9,490 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha R15

सेल के मामले में चौथे नंबर पर R15 है. फरवरी 2026 में इस बाइक को कुल 9,246 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 7,157 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 29 प्रतिशत की ठीक-ठाक बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha Fascino

बिक्री घटने के बावजूद भी Fascino ने कंपनी के टॉप-5 मॉडलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 5,798 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 7,938 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 मॉडलों के अलावा पिछले महीने Aerox की 1,938 यूनिट, XSR की 924 यूनिट और EC06 की 92 यूनिट बिकी हैं. वहीं, FZ25 को फरवरी 2026 में कोई भी ग्राहक नहीं मिला है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।