Automobile

Royal Enfield Guerrilla 450 Launch: ₹2.49 लाख में नई 450cc रोडस्टर, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

New Royal Enfield Guerrilla 450 भारत में लॉन्च हो गई है.इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख रखी गई है. ये रॉयल एनफील्ड की 450cc सीरीज की सबसे किफायती और रोडस्टर स्टाइल बाइक है, जो हिमालयन 450 प्लेटफॉर्म पर बनी है लेकिन रोड और शहर की सवारी के लिए खासतौर पर ट्यून की गई है.

बुकिंग्स पूरे भारत में खुल चुकी हैं और 31 मार्च 2026 से टेस्ट राइड्स व डिलीवरी शुरू हो जाएंगी. कंपनी इसकी खरीद पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है.कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट ऑप्शन: Apex, Dash और Flash में पेश किया है. आइए जानते हैं कि गुरिल्ला 450 पहले के मुकाबले कितना बदल गई है.

डिजाइन और स्टाइलिंग अपडेट्स

नई गुरिल्ला 450 में बड़ा अपडेट इसका स्पोर्टियर राइडिंग ट्रायंगल है. हैंडलबार अब एल्युमिनियम का है, जो पहले से कम और आगे की तरफ पोजिशन किया गया है. इससे राइडर को फॉरवर्ड-लीनिंग स्टांस मिलेगा, जो कॉर्नर्स अटैक करने में ज्यादा एंगेजिंग और शार्प फील देता है. बाइक अब पहले से ज्यादा एग्रेसिव और मॉडर्न नज़र आ रही है. इसके तीनों वेरिएंट्स के बारे में जान लीजिए-

  • Apex वेरिएंट में रेड, ब्लैक और ग्रीन कलर्स हैं. इसमें स्कल्प्टेड रियर सीट काउल, कलर-कोडेड फ्रंट काउल और स्टैंडर्ड रिम टेप्स दिए गए हैं. ये सबसे एग्रेसिव लुक वाला वेरिएंट है.
  • Dash में ट्वाइलाइट ब्लू, शैडो ऐश, स्मोक सिल्वर और पेक्स ब्रॉन्ज कलर्स हैं. इसमें हैंड गार्ड्स और हेडलाइट ग्रिल जैसे एक्सेसरीज़ स्टैंडर्ड हैं.
  • Flash टॉप वेरिएंट है और ये ब्रावा ब्लू कलर में आता है.

सभी वेरिएंट्स में नए और बेहतर टायर दिए गए हैं. Apex में Vredestein Centuro ST टायर हैं, जबकि Dash और Flash में Ceat Gripp XL RE टायर का नया कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न है, जो पहले की समस्याओं को दूर करते हुए ड्राई और वेट दोनों कंडीशंस में बेहतर ग्रिप देते हैं. कुल मिलाकर डिजाइन अब ज्यादा स्पोर्टी और रोड-फोकस्ड हो गया है, जबकि रेट्रो-मॉडर्न अपील बरकरार है.

इंजन, स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस

गेरिला 450 में 452cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर शेरपा इंजन है. ये पावरट्रेन 8000 rpm पर 40.02 PS (लगभग 39.5-40 bhp) पावर और 5500 rpm पर 40 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच दिया गया है, जो क्लच पुल को हल्का रखता है और डाउनशिफ्टिंग में रियर व्हील लॉक होने से बचाता है. ARAI माइलेज लगभग 29.5 kmpl के आसपास है. फ्यूल टैंक की क्षमता 11 लीटर है.

चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग

चेसिस स्टील ट्यूबुलर फ्रेम है, जिसमें इंजन को स्ट्रेस्ड मेंबर की तरह इस्तेमाल किया गया है. फ्रंट में 43mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स (140mm ट्रैवल) और रियर में लिंकेज टाइप मोनो-शॉक (150mm ट्रैवल) हैं. व्हीलबेस 1440mm, ग्राउंड क्लियरेंस 169mm और सीट हाइट सिर्फ 780mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए अच्छी रीच प्रदान करता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

नई गेरिला 450 में 4-इंच राउंड TFT ट्रिपर डैश है, जो गूगल मैप्स पावर्ड नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शंस और राइड डेटा दिखाता है. LED हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर्स स्टैंडर्ड हैं. USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. बेस मॉडल में डिजी-अनालॉग क्लस्टर हो सकता है, लेकिन ऊपरी वेरिएंट्स में फुल TFT है. वेरिएंट वाइज एक्स शोरूम कीमत जान लीजिए-

  1. Apex: रेड- ₹2,49,194 और ब्लैक/ग्रीन- ₹2,56,387
  2. Dash: ट्वाइलाइट ब्लू- ₹2,49,194 और अन्य कलर्स- ₹2,67,116 तक
  3. Flash: ब्रावा ब्लू- ₹2,72,479

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।