Technology

Instagram हुआ ठप! लॉगिन नहीं हो रहा, फीड भी बंद, क्या आपके साथ भी हो रहीं ये समस्या?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Instagram Down: आज कुछ समय के लिए Instagram ने भारत के कई यूजर्स को परेशानी में डाल दिया. कई लोगों ने शिकायत की कि वे ऐप में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे और न ही फीड, स्टोरी या Reels सही से लोड हो रहे थे. Downdetector पर भी इस दौरान बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं. हालांकि राहत की बात यह रही कि यह समस्या ज्यादा देर तक नहीं चली और धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य होने लगीं.

किन शहरों में ज्यादा असर देखा गया?

इस तकनीकी गड़बड़ी का असर खासतौर पर बड़े शहरों में ज्यादा देखने को मिला. New Delhi, Mumbai, Bengaluru और Pune जैसे शहरों से सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आईं. इन जगहों पर यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई जिसके बाद कई लोगों ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर साझा की.

यूजर्स ने यहां जताई नाराजगी

जब Instagram काम नहीं कर रहा था तो यूजर्स ने अपनी बात रखने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म का सहारा लिया. खासकर X (पहले Twitter) पर लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया तो कुछ ने कंपनी से जवाब मांगा.

अब क्या है स्थिति?

फिलहाल ज्यादातर यूजर्स के लिए ऐप फिर से सामान्य रूप से काम करने लगा है. हालांकि Meta की तरफ से अभी तक इस समस्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह गड़बड़ी क्यों हुई.

क्यों होती हैं ऐसी समस्याएं?

इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी तकनीकी दिक्कतें आना आम बात है. सर्वर में हल्की समस्या या किसी अपडेट के दौरान भी ऐसी गड़बड़ी हो सकती है खासकर उन इलाकों में जहां यूजर्स की संख्या ज्यादा होती है.

अगर आपके फोन में अभी भी Instagram ठीक से काम नहीं कर रहा है तो ऐप को अपडेट करना या कैश क्लियर करना मददगार हो सकता है. यह छोटी-छोटी समस्याओं को ठीक करने का आसान तरीका है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।