Automobile

Top 5 SUVs With Highest Boot Space in India: MG Hector से Tata Sierra तक, जानें किसमें कितना स्पेस और आपके लिए कौन बेहतर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Top 5 SUVs With Highest Boot Space in India: इंडियन ऑटो मार्केट में SUVs की पॉपुलरिटी लगातार बढ़ रही है. ये अच्छे डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के साथ परफॉरमेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करती हैं. लेकिन फैमिली और लॉन्ग ट्रिप वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू बूट स्पेस है.

लंबी ड्राइव, वीकेंड गेटअवे, शॉपिंग या एयरपोर्ट ट्रांसफर के समय पर्याप्त सामान रखने की जगह हर खरीदार की जरूरत होती है. ऐसे में हम आपके लिए देश की 5 ऐसी एसयूवी की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बूट स्पेस के मामले में काफी अच्छी हैं. इस सूची में रेनो डस्टर से लेकर टाटा सिएरा तक का नाम शामिल है. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

1. MG Hector

लिस्ट में पहले नंबर पर एमजी हेक्टर है. कंपनी इसे 587 लीटर बूट स्पेस के साथ पेश करती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹11.99 लाख से शुरू होकर ₹18.99 लाख तक (टॉप वेरिएंट) जाती है. फीचर लिस्ट में 14-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 6 एयरबैग्स, ADAS (टॉप वेरिएंट में), 360° कैमरा, इंफिनिटी साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है.

2. Renault Duster

नई जनरेशन की डस्टर ने प्रैक्टिकलिटी में नया बेंचमार्क बनाया है. इसमें 518 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसे पार्सल ट्रे हटाकर 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होकर ₹18.49 लाख तक जाती है. फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, ADAS (17 फीचर्स), 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 6 एयरबैग शामिल हैं.

3. Tata Curvv

कर्व को 500 लीटर बूट स्पेस के साथ खरीदा जा सकता है. कूपे-SUV स्टाइलिंग के बावजूद इसका बूट गहरा, चौड़ा और यूजर-फ्रेंडली है. बैग हुक और कम फ्लोर इसे व्यावहारिक बनाते हैं. इसकी एक्स-शोरूम ₹9.66 लाख से शुरू होकर ₹18.85 लाख तक जाती है. फीचर लिस्ट में 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, 5-स्टार BNCAP सेफ्टी, 18-इंच अलॉय व्हील्स और JBL साउंड सिस्टम शामिल है.

4. Citroen Basalt

सिट्रोएन बसाल्ट का बूट स्पेस 470 लीटर है. ये स्टाइलिश कूपे लुक के साथ अच्छा स्पेस देती है. इसकी एक्स-शोरूम ₹8.55 लाख से शुरू होकर ₹14.10 लाख तक जाती है. फीचर लिस्ट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग्स, 4-स्टार BNCAP, एलईडी लाइट्स और अच्छा सस्पेंशन कम्फर्ट शामिल है.

5.Tata Sierra

सिएरा को 450 लीटर बूट स्पेस के साथ खरीदा जा सकता है, जो पार्सल ट्रे हटने के बाद 622 लीटर हो जाएगा. सिएरा ने स्पेयर व्हील को नीचे शिफ्ट करके स्पेस ऑप्टिमाइज किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होकर ₹21.29 लाख तक जाती है. फीचर लिस्ट में ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, 5-स्टार सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।