Automobile

Best Diesel Automatic SUVs Under 15 Lakh in India: ये हैं देश की सबसे सस्ती डीजल ऑटोमैटिक SUV, कीमत मात्र ₹9.78 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 28, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

ये हैं देश की सबसे सस्ती डीजल ऑटोमैटिक SUV, कीमत मात्र ₹9.78 लाख से शुरू

Last Updated:

Best Diesel Automatic SUVs Under 15 Lakh in India: ₹15 लाख के बजट में डीजल ऑटोमैटिक SUV खरीदना अब पहले से आसान हो गया है. Kia Sonet से लेकर Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO तक कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं, जो पावर, माइलेज और फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि आपके लिए कौन सी SUV सबसे सही रहेगी, तो ये पूरी तुलना सही फैसला लेने में आपकी मदद करेगी.

Kia Sonet: ये सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है. हाल ही में कंपनी ने इसके नए किफायती डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स (HTE (O) और HTK (O)) लॉन्च किए हैं, जिससे इसकी शुरुआती कीमत अब ₹9.78 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.

सोनेट में 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. फीचर्स के मामले में इसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS लेवल-1 जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाते हैं.

Mahindra XUV 3XO: ये SUV अपने बोल्ड डिजाइन और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है. इसके डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स (MX3 से शुरू) की कीमत ₹10.85 लाख से शुरू होती है. ये कार अपने सेगमेंट में सबसे चौड़ी है, जिससे इसमें पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों को काफी अच्छा स्पेस मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 117 PS पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे चलाने में काफी मजेदार बनाता है. इसमें 6-स्पीड ऑटोशिफ्ट+ (AMT) गियरबॉक्स दिया गया है. सेप्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं और इसका लेवल-2 ADAS इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में खड़ा करता है.

Tata Nexon: ये भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है. इसके डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट (Pure S AMT) की कीमत ₹10.54 लाख से शुरू होती है. अगर आप मजबूती और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, तो नेक्सन आपकी पहली पसंद हो सकती है. इसका मस्कुलर लुक और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट है.

नेक्सन में 1.5-लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन है, जो 115 PS की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है, जो 24 kmpl से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करता है. इसमें 360-डिग्री कैमरा, वॉयस असिस्टेड सनरूफ और शानदार JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो सफर को आरामदायक बनाते हैं.

Hyundai Venue: ये अपने स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और ढेर सारे फीचर्स के लिए पसंद की जाती है. इसके डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत ₹11.81 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है . ये कार शहर में चलाने के लिए बहुत आसान है और हुंडई का सर्विस नेटवर्क इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

वेन्यू में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिलता है, जो 116 PS की पावर देता है. इसमें हुंडई की ‘ब्लूलिंक’ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे आप घर बैठे कार के कई फीचर्स कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे लग्जरी फीचर्स भी शामिल हैं.

Kia Seltos: ये एक मिड-साइज SUV है, लेकिन इसके कुछ लोअर डीजल वेरिएंट्स (जैसे HTK+ iMT या ऑफ-रनिंग डिस्काउंट्स के साथ AT) 15 लाख रुपये के बजट के आसपास आ जाते हैं. ये कार उन लोगों के लिए है, जो कॉम्पैक्ट SUV से ऊपर उठकर एक बड़ी और ज्यादा प्रीमियम कार की तलाश में हैं.

सेल्टोस का इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम लगता है. इसमें 1.5-लीटर का CRDi VGT डीजल इंजन मिलता है. इसके डीजल AT वेरिएंट की कीमत ₹11.81 लाख से शुरू होती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे बड़े सेगमेंट के फीचर्स मिलते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।