Technology

कैसे बेच सकते हैं अपना बचा हुआ इंटरनेट डेटा, जानें 1GB का कितना मिलता है पैसा?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

How to sell Internet: अगर आपके वाई-फाई का डेटा हर महीने पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता तो अब उसे बेकार जाने देने की जरूरत नहीं है. आप उसी डेटा के जरिए कमाई भी कर सकते हैं. सरकार की PM-WANI योजना ऐसे लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो छोटे स्तर पर अपना खुद का डिजिटल काम शुरू करना चाहते हैं. इस योजना के तहत कोई भी आम व्यक्ति या दुकानदार अपने यहां पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाकर आसपास के लोगों को इंटरनेट उपलब्ध करा सकता है. बदले में यूजर उससे डेटा खरीदते हैं और इसी से कमाई शुरू हो जाती है.

बिना लाइसेंस के होगी शुरूआत

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होती और न ही भारी-भरकम निवेश करना पड़ता है. एक साधारण इंटरनेट कनेक्शन और वाई-फाई राउटर के साथ आप इस काम की शुरुआत कर सकते हैं. सरकार का उद्देश्य भी साफ है एक तरफ लोगों को सस्ते में इंटरनेट मिले और दूसरी तरफ छोटे कारोबारियों को कमाई का नया साधन मिल जाए.

कैसे होता है फायदा

अक्सर देखा जाता है कि दुकानों या घरों में लिया गया इंटरनेट डेटा पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाता. यही बचा हुआ डेटा इस योजना के जरिए दूसरों को दिया जा सकता है. मान लीजिए कोई दुकानदार अपने यहां आने वाले ग्राहकों को कम कीमत पर इंटरनेट देता है तो हर यूजर से छोटी रकम लेकर महीने के आखिर में अच्छी कमाई की जा सकती है. धीरे-धीरे यह एक स्थिर इनकम का जरिया भी बन सकता है.

यूजर्स के लिए सस्ते प्लान

इस योजना के तहत इंटरनेट प्लान बहुत सस्ते रखे गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें. कुछ प्लान कुछ रुपये से शुरू होकर अलग-अलग डेटा और समय सीमा के साथ उपलब्ध होते हैं. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा प्लान चुन सकते हैं. वहीं, जो व्यक्ति यह सेवा दे रहा है वह अपने हिसाब से भी प्लान डिजाइन कर सकता है.

कैसे शुरू करें यह काम

इससे जुड़ने के लिए सबसे पहले आपके पास एक ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना जरूरी है जिसे आप Reliance Jio, BSNL या Bharti Airtel जैसी कंपनियों से ले सकते हैं. बेहतर होगा कि आप अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान चुनें. इसके बाद आपको एक ऐसा हॉटस्पॉट सिस्टम लगाना होता है जिससे आप अपने इंटरनेट को कई लोगों के साथ शेयर कर सकें. फिर आपको किसी अधिकृत PDOA प्लेटफॉर्म से जुड़ना होता है जो यूजर्स के लॉगिन, OTP और प्लान मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं देता है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा कर आप अपनी सेवा शुरू कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।