Best Smartphones Under 30000: नए फोन के लिए रखा है बजट 30 हजार रुपये, तो जानिए इस रेंज के सबसे शानदार फोन



Best Smartphones Under 30000: बेस्ट और लेटेस्ट स्मार्टफोन रखना हर कोई चाहता है। अपने बजट के अनुसार आपने भी पिछली बार अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन ही लिया होगा। लेकिन अब अगर आप नया स्मार्टफोन लेना जा रहे हैं और आपका बजट ठीक ठाक है तो हम आपको 30,000 रुपये के बजट के बेस्ट स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं। 

30,000 रुपये की रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन 

Motorola Edge 70 Fusion- इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया है, जिसमें 50 MP का Sony LYT 710 कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। स्मार्टफोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 68 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। मोटो के इस फोन के 8 GB रैम 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। 

Oppo F31 Pro- इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 – Energy प्रोसेसर लगाया गया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन ओमनी विजन कैमरा OIS के साथ और दूसरा 2 MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। फोन में 32 MP का Galaxy Core 32E2 फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Oppo F31 Pro 5G में 7000 mah की बड़ी बैटरी और उसके लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जर भी मिलेगा। Oppo F31 Pro के 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है। 

Samsung Galaxy A36 5G- इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। सैमसंग फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर काम करता है। लेकिन कंपनी इसमें 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी। Samsung Galaxy A36 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत अब 32,499 रुपये है। लेकिन बैंक ऑफर के बाद आपको इस फोन की कीमत 30000 रुपये से कम ही पड़ जाएगी। 

Redmi Note 15 SE 5G- इस फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर Full HD + Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। रेडमी फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

iQOO Z11x 5G- इस फोन में 6.76 इंच की स्क्रीन दी गई है जिस पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। iQOO Z11x में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 7200 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जिसके लिए फोन में 44 W की फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। iQOO Z11x फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। 



Source link