Automobile

Car Loan EMI Trick: डीलर से बचकर ऐसे करें ₹50,000 तक की सेविंग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

आजकल नई कार खरीदने का सपना देख रहे ज्यादातर लोग शोरूम पहुंचते ही डीलर की मीठी बातों में फंस जाते हैं. डीलर कहते हैं, ‘सर, चिंता मत कीजिए, हम फटाफट लोन अरेंज कर देंगे। ब्याज दर भी कम है, EMI आसान!” लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है. ज्यादातर डीलर खास बैंकों के साथ टाई-अप रखते हैं और कमीशन के चक्कर में आपको ज्यादा ब्याज दर, हिडेन प्रोसेसिंग फीस या गैर जरूरी इंश्योरेंस थोप देते हैं.

नतीजा? आपकी मासिक किस्त (EMI) बढ़ जाती है और 5 साल में हजारों रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पड़ जाते हैं. लेकिन अब कोई जरूरत नहीं है डीलर पर भरोसा करने की. स्मार्टफोन पर 2 मिनट में खुद EMI कैलकुलेट करके आप सही बैंक चुन सकते हैं और 40-50 हजार रुपये तक बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस प्रोसेस को कैसे किया जा सकता है?

डीलर की बातों में न आएं

कार डीलर अक्सर आपको जल्दबाजी में फैसला लेने के लिए मजबूर करते हैं. वे कहते हैं कि ‘ये ऑफर आज ही खत्म हो जाएगा’ या ‘बैंक से सीधे लोन लेने में देरी होगी’. असल में उनके पास सीमित बैंक ऑप्शन्स होते हैं और वे उसी बैंक का लोन पुश करते हैं जहां उन्हें अच्छा कमीशन मिलता है.

कई बार वे ब्याज दर कम बताते हैं लेकिन प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस प्रीमियम या एक्सटेंडेड वारंटी को EMI में जोड़ देते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप 10 लाख की कार ले रहे हैं और 20% डाउन पेमेंट देते हैं तो 8 लाख का लोन चाहिए. डीलर 10.5% ब्याज पर लोन फाइनल करवा दें तो आपकी EMI ज्यादा हो जाती है.

सबसे बड़ा हथियार है खुद EMI कैलकुलेट करना. फॉर्मूला बहुत आसान है-

EMI = [P × R × (1+R)^N] / [(1+R)^N – 1]

यहां P का मतलब लोन अमाउंट, R का मतलब मंथली ब्याज दर (वार्षिक दर ÷ 12 ÷ 100) और N का मतलब कुल महीने हैं.

फ्री ऐप्स और वेबसाइट्स पर जाएं

अब तो ये गणित करने की जरूरत भी नहीं है. मोबाइल पर फ्री ऐप्स और वेबसाइट्स उपलब्ध हैं. Google Play Store से ‘EMI Calculator’ ऐप डाउनलोड करें या Groww, BankBazaar, Paisabazaar जैसे प्लेटफॉर्म पर जाएं. Axis Bank, SBI या HDFC Bank जैसे बैंको के भी अपने EMI कैलकुलेटर हैं. बस लोन अमाउंट, ब्याज दर और टेन्योर डालें. तुरंत EMI, कुल ब्याज और पेमेंट शेड्यूल दिख जाएंगे.

कहां कितनी ब्याज दर?

मौजूदा समय में भारत में कार लोन की ब्याज दरें 7.45% से शुरू होती हैं. Bank of Baroda, PNB और Canara Bank जैसी बैंक 7.60% से 8.70% तक ऑफर कर रही हैं. SBI की दर 8.80% के आसपास है, जबकि HDFC और ICICI 8.50% से शुरू हैं. अगर आपका CIBIL स्कोर 750+ है, तो और बेहतर रेट मिल सकता है. डीलर के जरिए 10-11% दर पर लोन लेने की बजाय खुद 8.5% पर लोन ले लें तो फर्क साफ दिखेगा. मान लीजिए आपने 8 लाख का लोन 5 साल (60 महीने) के लिए लिया, तो इतना फायदा हो सकेगा-

  • 8.5% ब्याज पर EMI रहेगी ₹16,413
  • 10.5% ब्याज पर EMI रहेगी ₹17,195

कैसे करें स्मार्ट कैलकुलेशन?

  1. कई बैंकों की वेबसाइटों पर एक साथ EMI कंपेयर करें.
  2. प्रोसेसिंग फीस (0.5-1%), स्टाम्प ड्यूटी और इंश्योरेंस अलग से चेक करें.
  3. लोन टेन्योर 5-7 साल रखें. ज्यादा टेन्योर में कुल ब्याज बढ़ जाता है.
  4. CIBIL स्कोर सुधारें, पुराने लोन क्लोज करें.
  5. डीलर से नेगोशिएट करें कि वे आपके चुने बैंक से लोन पेपरवर्क करें.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।