Last Updated:
Hybrid Cars Price : दिल्ली सरकार ने अपनी नई ईवी पॉलिसी में हाइब्रिड कारों पर भी टैक्स छूट देने का प्रस्ताव किया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि 10 लाख से ऊपर की हाइब्रिड कारों के रोड टैक्स पर 50 फीसदी छूट दिए जाने के साथ ही इसके पंजीकरण शुल्क पर भी छूट दिया जाएगा.

दिल्ली सरकार ने हाइब्रिड कारों पर रोड टैक्स घटाने का प्रस्ताव दिया है.
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए तमाम कोशिशों के बीच एक धमाकेदार योजना शुरू की गई है. अब हाइब्रिड कारें खरीदने पर कस्टमर को 1.45 लाख रुपये तक टैक्स छूट दी जाएगी. इसका मतलब है कि इन कारों की कीमतें अब करीब डेढ़ लाख रुपये कम हो जाएंगी. इसके लिए मारुति सुजुकी, टोयोटा और होंडा मोटर्स ने स्कीमत शुरू की है. दिल्ली सरकार की ओर से ईवी पॉलिसी 2026 के तहत इन कंपनियों की कारों के टैक्स में 1.45 लाख रुपये की छूट दी जा रही है. यह छूट कार के मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से मिलेगी.
अभी दिल्ली में हाइब्रिड कारों के खरीदारों को टैक्स में कोई छूट नहीं दी जाती है. 10 लाख से ऊपर की कारों पर फिलहाल 10 फीसदी रोड टैक्स वसूला जाता है, जो एक्स-शोरूम कीमत पर लागू होता है. यही वजह है कि हाइब्रिड कारों पर भी टैक्स की कीमत पेट्रोल कारों जितनी ही पहुंच जाती है. इसके अलावा सभी खरीदारों को इन कारों पर 600 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में भी देना पड़ता है .
नई पॉलिसी में क्या प्रस्ताव
दिल्ली ने ईवी पॉलिसी, 2026 के ड्राफ्ट में प्रस्ताव दिया है कि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज में 50 फीसदी की छूट दी जाए. इससे हाइब्रिड कारों की कीमतों को घटाने में मदद मिलेगी, जो अभी 30 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इंडस्ट्री से जुडे एक विश्लेषक का कहना है कि सरकार का यह फैसला हाइब्रिड कार बाजार के लिए काफी मददगार होगा. इससे मारुति की विक्टोरिस एसयूवी, ग्रैंड विटारा एसयूवी, इनविक्टो एमपीवी, टोयोटा की क्रूजर हाइराइडर एसयूवी, हाइक्रॉस एमपीवी और होंडा सिटी जैसी कारों की कीमतों में कमी आ सकती है.
किस कार पर कितनी छूट
- Maruti Suzuki Victoris 81,895 से 99,945 रुपये तक
- Maruti Suzuki Grand Vitara 83,165 से 98,620 रुपये तक
- Maruti Suzuki Invicto 1.25 लाख से 1.44 लाख तक
- Toyota Urban Cruiser Hyryder 83,850 से 1.01 लाख तक
- Toyota Innova Hycross 1.34 लाख से 1.45 लाख तक
- Honda City e:HEV 99,995 रुपये तक
कैसे मिलेगी कार की कीमत में छूट
यह बचत शुरुआती तौर पर कार पर लगने वाले रोड टैक्स में 50 फीसदी कटौती के साथ मिलेगी, जबकि 600 रुपये के रजिस्ट्रेशन चार्ज पर भी छूट दी जाएगी. इस छूट के बाद 15 से 30 लाख रुपये के सेग्मेंट में पेट्रोल कारों और हाइब्रिड कारों के बीच का अंतर कम हो जाएगा. ज्यादातर हाइब्रिड कारों की कीमत फिलहाल इसी रेंज में आती है. दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स में 100 फीसदी छूट दी जा रही है. इससे 30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर ठीकठाक छूट मिल जाती है. दिल्ली सरकार ने 11 अप्रैल को ही अपनी पॉलिसी का मसौदा पेश कर दिया है और उस पर 30 दिन में फीडबैक मांगा गया है. अंतिम निर्णय के बाद ही इसे लागू किया जाएगा, जो 31 मार्च 2030 तक वैलिड रहेगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें