Automobile

2026 Hyundai Grand i10 NIOS VIBE Edition लॉन्च: कीमत ₹7.09 लाख, मिलेंगे स्पोर्टी लुक और डैशकैम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

हुंडई मोटर इंडिया ने 2026 Hyundai Grand i10 NIOS VIBE Edition लॉन्च कर दिया है. ये स्पेशल एडिशन Sportz वेरिएंट पर आधारित है और एक्स-शोरूम प्राइस ₹7.09 लाख से शुरू होती है (MT), जबकि AMT वेरिएंट ₹7.61 लाख तक और Sportz (O) Vibe AMT की कीमत ₹7.73 लाख तक जाती है.

नई VIBE एडिशन में एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग अपडेट्स, ब्लैक इंटीरियर विद रेड इंसर्ट्स, ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स, नया Titan Grey Matte कलर और सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम (DVR) शामिल हैं. ये युवा खरीदारों को टारगेट करती है और स्टैंडर्ड Grand i10 NIOS की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और फीचर-रिच है. आइए डिजाइन से लेकर इसकी इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

Grand i10 NIOS VIBE Edition का डिज़ाइन काफी आकर्षक और स्पोर्टी बनाया गया है. ये स्टैंडर्ड मॉडल पर आधारित है, लेकिन इसमें एक्सक्लूसिव अपडेट्स दिए गए हैं जो इसे युवाओं के लिए ज्यादा आकर्षक बनाते हैं. एक्सटीरियर में ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स, स्पेशल ग्राफिक्स या स्टाइलिंग एलिमेंट्स और नया Titan Grey Matte कलर ऑप्शन शामिल हैं.

फ्रंट में Hyundai का सिग्नेचर कैस्केडिंग ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स हैं, जो कार को मॉडर्न और डायनामिक लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल स्लीक है, जबकि रियर में LED टेल लैंप्स और स्पोर्टी बंपर इसे प्रीमियम फील देते हैं. कुल मिलाकर VIBE एडिशन का डिजाइन सेगमेंट में तरोताजा और यूथ-स्पेसिफिक है, जो शहर की सड़कों पर अच्छा रोड प्रेजेंस देता है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर की बात करें, तो VIBE एडिशन में ब्लैक थीम के साथ रेड इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो स्पोर्टी और प्रीमियम वाइब्स क्रिएट करते हैं. केबिन स्पेसियस है और 5 लोगों के लिए आरामदायक सीटिंग ऑफर करता है. डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और मॉडर्न लेआउट हैं. फ्रंट सीट्स सपोर्टिव हैं और रियर सीट्स पर भी पर्याप्त लेग रूम और हेड रूम मिलता है. स्टीयरिंग व्हील मल्टी-फंक्शनल है और गियर शिफ्टर भी अच्छी तरह डिज़ाइन किया गया है. फुटवेल लाइटिंग और अन्य छोटे-छोटे डिटेल्स इंटीरियर को और आकर्षक बनाते हैं.

फीचर्स की लिस्ट काफी इम्प्रेसिव है. VIBE एडिशन में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंट्डाइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. वायरलेस फोन चार्जिंग, USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. सबसे बड़ा हाइलाइट सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम है, जो ड्राइविंग सेफ्टी और रिकॉर्डिंग के लिए बहुत उपयोगी है. अन्य फीचर्स में पावर विंडोज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अच्छा ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. AMT वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का मजा लिया जा सकता है.

सेफ्टी डिटेल

सेफ्टी के मामले में Hyundai ने कोई समझौता नहीं किया है. VIBE एडिशन में 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन) स्टैंडर्ड दिए गए हैं. ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और स्पीड अलर्ट जैसे पीचर्स उपलब्ध हैं. 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स सभी सीटों पर हैं और ओवरस्पीड वार्निंग भी दी गई है.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Grand i10 NIOS VIBE Edition में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 82 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT उपलब्ध हैं. शहर की ट्रैफिक में ये इंजन स्मूथ और रिस्पॉन्सिव है, जबकि हाईवे पर अच्छी स्पीड पकड़ता है. पेट्रोल में माइलेज 18 KMPl के आस-पास है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।