Automobile

Royal Enfield Flying Flea C6 vs Ola Roadster Pro: कीमत, रेंज और पावर में कौन बेहतर EV बाइक?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

रॉयल एनफील्ड ने लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 लॉन्च की है, जबकि Ola Roadster Pro पहले से ही हाई-परफॉर्मेंस EV टू-व्हीलर सेगमेंट में मौजूद है. दोनों बाइक्स 2 लाख के आसपास कीमत वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हैं, लेकिन फोकस अलग है. C6 सिटी+ रेट्रो स्टाइल, जबकि रोडस्टर प्रो पावर और लॉन्ग रेंज के लिए बनाई गई है

कीमत की बात करें, तो फ्लाइंग फ्ली C6 को ₹2.79 लाख में लॉन्च किया गया है. बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन चुनने पर ये ₹1.99 लाख हो जाता है. ओला रोडस्टर प्रो के दो वैरिएंट हैं. 8 kWh बैटरी ₹1.99 लाख और 16 kWh बैटरी ₹2.50 लाख में उपलब्ध है. Roadster Pro बेस मॉडल में C6 से थोड़ी सस्ती है, लेकिन टॉप वेरिएंट महंगा है. आइए इनकी डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

Flying Flea C6 रॉयल एनफील्ड का क्लासिक DNA रखती है. 124 kg वजन वाली ये RE की सबसे हल्की बाइक है. 1940 वाले स्टाइल गर्डर फोर्क, फिन्ड मैग्नीशियम बैटरी केसिंग, बेल्ट ड्राइव और स्लीक सिटी राइडर लुक इसे यूनिक बनाते हैं. ये निओ-विंटेज अर्बन कम्यूटर लगती है.

दूसरी ओर Ola Roadster Pro मॉडर्न और स्पोर्टी है. Arrowhead/Sportster थीम, USD फोर्क्स, डुअल डिस्क ब्रेक्स और एग्रेसिव नेकेड स्टाइल इसे खास बनाते हैं. ये हाई-स्पीड परफॉर्मेंस बाइक जैसी दिखती है. RE रेट्रो पसंद करने वालों के लिए और Ola युवा और स्पोर्टी राइडर्स के लिए ज्यादा बेहतर है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

C6 में 5 राइड मोड्स (City, Rain, Highway, Sport + Custom) हैं. रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड चार्जर और IP रेटेड बैटरी मिलती है. ये सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल है. रोडस्टर प्रो ज्यादा एडवांस्ड है. इसे Hyper, Sport, Normal, Eco मोड्स के साथ ADAS (ऑब्स्टेकल डिटेक्शन), कॉर्नरिंग ABS, व्हीली/स्टॉपी कंट्रोल, 10-इंच TFT स्क्रीन, इन्फोटेनमेंट (गेम्स, स्ट्रीमिंग) और MoveOS अपडेट्स के साथ खरीदा जा सकता है. रोडस्टर एक्स टेक-हैवी और सेफ्टी फोकस्ड है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Flying Flea C6 में 3.91 kWh लिथियम-आयन (एयर-कूल्ड) बैटरी है, जो PMSM मोटर (15.4 kW/21 bhp, 60 Nm) को पावर देती है. IDC रेंज 154 km, टॉप स्पीड 115 kmph और 0-60 kmph स्पीड मात्र 3.7 सेकंड में पूरी कर लेती है. 0-100% चार्जिंग 2 घंटे 16 मिनट में हो जाती है. 20-80% सिर्फ 65 मिनट में किया जा सकता है. शहर में 100-110 km रियल-वर्ल्ड रेंज मिलती है.

Ola Roadster Pro में 8 kWh या 16 kWh बैटरी ऑप्शन है. इसमें लगी 52 kW (70 bhp) क्षमता वाली मोटर 105 Nm टॉर्क देता है. रेंज क्रमशः 316 km और 579 km (IDC) है. टॉप स्पीड 154 kmph (8 kWh) या 194 kmph (16 kWh) है. 0-60 kmph ये 1.9 सेकंड में कर लेती है. रोडस्टर प्रो की पावर और रेंज C6 से कहीं ज्यादा हैं.

हमारी सलाह: अगर आपको क्लासिक लुक, हल्कापन, आसान शहर राइडिंग और RE ब्रांडिंग चाहिए तो Flying Flea C6 बेहतर है. खासकर BaaS ऑप्शन के साथ इसे खरीदना आसान है. लॉन्ग हाईवे ट्रिप्स, रेस-लाइक परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के लिए Ola Roadster Pro (खासकर 16 kWh) खरीदना ज्यादा बेहतर है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।