Automobile

Tesla की सस्ती EV SUV आ रही! Model Y से छोटी, भारत में कीमत 20 लाख तक संभव

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दिग्गज Tesla आखिरकार अपनी पुरानी गलती सुधारने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला एक नई, छोटी और काफी सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी डेवलप कर रही है, जो मौजूदा Model Y से काफी छोटी और सस्ती होगी. ये खबर भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, जहां टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां पहले से ही सस्ती और लोकल जरूरतों के हिसाब से बनी EVs बेच रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी अभी शुरुआती डेवलपमेंट फेज में है. टेस्ला ने हाल के हफ्तों में सप्लायर्स से संपर्क किया है और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के साथ कंपोनेंट्स की स्पेसिफिकेशन्स पर चर्चा की है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस कार की लंबाई सिर्फ 4.28 मीटर होगी, जो टेस्ला की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Model Y (लगभग 4.79 मीटर या 15.7 फीट) से काफी छोटी है.

सस्ते दाम पर लाने की तैयारी

वजन भी महज 1.5 मीट्रिक टन रखा जाएगा, जबकि मॉडल वाई का वजन करीब 2 टन है. लागत बचाने के लिए इसमें छोटी बैटरी पैक का इस्तेमाल होगा, जिससे ड्राइविंग रेंज मॉडल वाई की 306-327 मील (लगभग 492-526 किलोमीटर) से कम होगी. साथ ही, डुअल मोटर की बजाय सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी.

कीमत की बात करें, तो ये नई एसयूवी टेस्ला के एंट्री-लेवल मॉडल 3 से भी काफी सस्ती होगी. चीन में मॉडल 3 की शुरुआती कीमत करीब 34,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) है, जबकि अमेरिका में ये 37,000 डॉलर के आसपास है. नई कार की कीमत को इनसे काफी कम रखने की योजना है, हालांकि सटीक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है.

पहले चीन में होगा प्रोडक्शन

इसका प्रोडक्शन मुख्य रूप से चीन के शंघाई फैक्ट्री में होगा, लेकिन बाद में अमेरिका और यूरोप में भी विस्तार की योजना है. उत्पादन शुरू होने की समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं है और इस साल शुरू होने की संभावना कम है.

भारतीय बाजार के लिहाज से क्यों होगी ये गेम-चेंजर?

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है, लेकिन EV पेनेट्रेशन अभी भी सिर्फ 4-5% के आसपास है. यहां ग्राहक बेहद प्राइस-सेंसिटिव हैं और औसत कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये है. टाटा मोटर्स ने Nexon EV, Punch EV और Tiago EV जैसी सस्ती कारों के साथ EV मार्केट में 60% से ज्यादा शेयर हासिल कर रखा है.

महिंद्रा भी XUV400, BE 6 और XEV 9e जैसी मॉडल्स के साथ मजबूत पोजीशन में है. ये कंपनियां लोकल मैन्युफैक्चरिंग, छोटे बैटरी पैक्स, भारतीय सड़कों और मौसम के हिसाब से डिजाइन तथा किफायती कीमत (10-25 लाख रुपये रेंज) पर फोकस करती हैं.

टेस्ला अब तक भारत में महंगी गाड़ियां ला रही है. मॉडल वाई की कीमत यहां 60 लाख रुपये से शुरू होकर 70 लाख रुपये तक है, जो इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से बहुत महंगी पड़ती है. ऐसे में आम भारतीय ग्राहक के लिए टेस्ला दूर की कौड़ी बनी हुई है. अगर नई छोटी एसयूवी भारत में लॉन्च होती है और लोकल प्रोडक्शन या असेंबली शुरू होती है, तो ये 20 लाख रुपये की रेंज में आ सकती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।