Automobile

Tata Motors Sales March 2026: Punch बनी No.1, Nexon-Sierra की शानदार ग्रोथ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors इंडियन कार मार्केट में जबरदस्त सेल कर रही है. पिछले महीने भी यही सिलसिला जारी रहा. मार्च 2025 में कंपनी ने कुल 66,192 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 51,616 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Tata Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Nexon और Sierra को भी जमकर ग्राहक मिले हैं. दूसरी ओर, Curvv और Tigor जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

जैसा कि आपको बताया गया, सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इसकी कुल 20,977 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं कुल 17,714 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी कीमत मात्र ₹5,64,990 से शुरू होती है.

Tata Nexon

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर नेक्सॉन है. पिछले महीने इस पॉपुलर SUV को कुल 19,810 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 16,366 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Sierra

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टाटा सिएरा है. मार्च 2026 में इसकी कुल 9003 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2026 में बिकी इसकी कुल 7100 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 26.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Tiago

टिआगो की मांग घटी है. पिछले महीने इसको कुल 7119 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी टिआगो की 7946 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Tata Harrier

शानदार बढ़ोतरी के दम पर हैरियर ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 2826 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गई इसकी कुल 1265 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 123 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Altroz की 2344 यूनिट, Curvv/EV की 1602 यूनिट, Safari की 1530 यूनिट और Tigor की मात्र 981 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।