Automobile

Skoda Volkswagen Sales March 2026: Kylaq नंबर-1, Kushaq-Virtus की बढ़त, Taigun-Slavia की सेल गिरी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Skoda और Volkswagen इंडियन कार मार्केट में साथ मिलकर अपनी गाड़ियां सेल करती हैं. बिक्री की बात करें, तो पिछले महीने इनकी सेल बढ़ी है. दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर मार्च 2026 में कुल 11,010 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 9899 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 111 यूनिट की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

बिक्री घटने के बावजूद भी पिछले महीने Skoda Kylaq कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Kushaq, Virtus जैसी गाड़ियों की सेल में मामूली बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Slavia और Taigun की सेल में गिरावट हुई है. आइए, दोनों कंपनियों की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Skoda Kylaq

सेल घटने के बावजूद भी नंबर-1 पर काइलैक ही है. पिछले महीने इसको कुल 4670 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 5327 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12.33 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक जाती है. ये सब-4 मीटर SUV मॉडर्न-सॉलिड डिजाइन वाली है, जो मजबूत लुक, LED लाइट्स और आकर्षक स्टाइलिंग के साथ आती है. इंटीरियर प्रीमियम है. इसमें स्पेसियस केबिन, अच्छी क्वालिटी मैटेरियल, 10.1 इंच टचस्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट और आरामदायक सीट्स हैं.

फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, रियर AC वेंट्स, 360 कैमरा आदि शामिल हैं. सेफ्टी में 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESC, ABS और मजबूत बिल्ड क्वालिटी है. इसका 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल (114 PS पावर, 178 Nm टॉर्क) इंजन 6-स्पीड MT या AT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. क्लेम्ड माइलेज 19 KMPL के आस-पास है.

Skoda Kushaq

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर कुशाक है. पिछले महीने इसकी कुल 2307 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इनकी कुल 897 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 157 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Virtus

लिस्ट में तीसरे नंबर पर वर्टस है. पिछले महीने इसको कुल 2009 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 1804 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VW Taigun

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर टाइगुन है. मार्च 2026 में इसकी कुल 908 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1590 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42.89 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है.

Skoda Slavia

सेल घटने के बावजूद भी स्लाविया ने कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 887 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 1674 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 47 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई दोनों कंपनियों के टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने VW Taigun की 908 यूनिट, Tayron की 120 यूनिट, Skoda Kodiaq की 64 यूनिट, VW Tiguan की 42 यूनिट और VW Golf GTI की मात्र 3 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, Skoda Superb को कोई भी ग्राहक नहीं मिला है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।