Honda City Hybrid पर ₹1.80 लाख तक डिस्काउंट! जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज


Honda Cars India ने घरेलू मार्केट के अंदर सेल के मामले में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की है. कंपनी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए अप्रैल 2026 में अपनी पॉपुलर कारों को बेहतर डिस्काउंट के साथ बेचने का फैसला किया है. छूट के साथ उपलब्ध कारों की लिस्ट में Honda City भी शामिल है, जिस पर कंपनी काफी अच्छा लाभ दे रही है.

इस महीने होंडा सिटी को 1,80,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. ये पुराने बचे स्टॉक का डिस्काउंट है. इसके अलावा कंपनी MY2026 यूनिट को 35 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. साथ में कंपनी सिटी के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर करती है. आइए, अब सिटी की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

कीमत और वेरिएंट

होंडा सिटी हाइब्रिड (e:HEV) एक प्रीमियम सेडान है जो स्टाइल, कम्फर्ट और दमदार माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करती है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹19.99 लाख से ₹20.50 लाख तक है (ZX वेरिएंट), जबकि दिल्ली जैसे शहरों में ऑन-रोड प्राइस ₹23-24 लाख के आसपास पहुंच जाती है.

डिजाइन और इंटीरियर

कार का लुक आकर्षक और मॉडर्न है. नई फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स, Z-शेप LED टेललाइट्स और स्पोर्टी बंपर इसे प्रीमियम फील देते हैं. इसकी लंबाई 4583 mm, व्हीलबेस 2600 mm होने से ये रोड पर मजबूत और एलिगेंट दिखती है.

केबिन स्पेशियस और लग्जरी है. हाई क्वालिटी मैटेरियल, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जर और प्रीमियम ऑडियो सेटअप कम्फर्ट बढ़ाते हैं. रियर सीटों पर लेग स्पेस शानदार है.

फीचर्स और सेफ्टी

होंडा सेंसिंग ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन), 360° कैमरा, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ACE बॉडी स्ट्रक्चर, ABS, EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, ISOFIX और मल्टी एंगल रियर कैमरा जैसी सुविधाएं सेफ्टी सुनिश्चित करती हैं. ये इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर मजबूत परफॉर्म करती है.

इंजन और माइलेज

इसका 1.5-लीटर Atkinson Cycle पेट्रोल इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर 126 PS पावर और 253 Nm टॉर्क देता है. e-CVT ट्रांसमिशन स्मूद ड्राइविंग देता है. ARAI सर्टिफाइड माइलेज 27.13-27.26 km/l है, जो सिटी और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस देता है. 40 लीटर फ्यूल टैंक के साथ लंबी ड्राइव आसान होती है.



Source link