Automobile

Best Sedans In India: 33 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! ये हैं देश की सबसे बेस्ट सेडान, कीमत मात्र ₹6.26 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Best Sedans In India: इंडियन मार्केट में सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट हमेशा से फैमिली और यूथ के बीच पॉपुलर रहा है. शहर के ट्रैफिक, हाईवे ट्रिप्स और कम मेंटेनेंस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मारुति डिजायर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा तीनों ही मजबूत विकल्प हैं. ये कारें किफायती दाम, अच्छा माइलेज और जरूरी फीचर्स के साथ आती हैं.

मारुति डिजायर माइलेज और सर्विस नेटवर्क के लिए जानी जाती है, होंडा अमेज रिफाइंड ड्राइव और सेफ्टी के लिए पसंद की जाती है, जबकि हुंडई ऑरा स्टाइलिश लुक और फीचर्स से भरपूर है. इनकी एक्स शोरूम कीमतें 6.26 लाख से शुरू होती हैं. खरीदार अपनी प्राथमिकता के अनुसार माइलेज, कम्फर्ट या फीचर्स चुन सकते हैं. ये तीनों कारें डेली कम्यूटिंग के लिए बेहतर ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं कि इन तीनों में कौन ज्यादा बेहतर है?

Maruti Dzire

मारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है. ये 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 80 bhp पावर देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 24.79 से 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg तक है, जो सेगमेंट में सबसे बेहतर है.

फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, सनरूफ (टॉप वेरिएंट में), क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स शामिल हैं. AMT ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध है. कम्फर्टेबल सीटिंग, बड़े बूट स्पेस और कम मेंटेनेंस खर्च इसे फैमिली के लिए आइडियल बनाते हैं. शहर और हाईवे दोनों पर आसान ड्राइविंग का एक्सपीरिएंस देते हैं.

Honda Amaze

अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होकर 10.00 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन है, जो 89 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज मैनुअल में 18.65 kmpl और CVT ऑटोमैटिक में 19.46 kmpl है. ये सेगमेंट में लेवल-2 ADAS, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, रियर व्यू कैमरा और अच्छी बिल्ड क्वालिटी जैसी खासियतों के लिए पॉपुलर है.

इसका CVT गियरबॉक्स स्मूथ है और ड्राइविंग को मजेदार बनाता है. बड़ा बूट स्पेस (416 लीटर) और आरामदायक रियर सीट्स लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त हैं. होंडा की विश्वसनीयता और रिसेल वैल्यू इसे प्रीमियम फील देती हैं. हालांकि, इसका माइलेज थोड़ा कम है.

Hyundai Aura

हुंडई ऑरा की एक्स-शोरूम कीमत 6.00 लाख रुपये से शुरू होकर 8.54 लाख रुपये तक जाती है. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 bhp पावर देता है, जबकि CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है. ARAI माइलेज पेट्रोल में लगभग 17-20.5 kmpl और CNG में 22-28.4 km/kg तक है. फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स शामिल हैं.

इसमें AMT (ऑटोमैटिक) भी उपलब्ध है. आकर्षक डिजाइन, अच्छा इंटीरियर और कम्फर्टेबल राइड इसे युवाओं के लिए आकर्षक बनाती है. CNG वेरिएंट रनिंग कॉस्ट कम रखता है, लेकिन सेफ्टी रेटिंग में थोड़ी कमी है. कुल मिलाकर वैल्यू फॉर मनी कार के रूप में इसे खरीदा जा सकता है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।