Automobile

Ola Electric Sona Weekend Offer 2026: अक्षय तृतीया पर ₹50,000 तक का फायदा, गोल्ड स्कूटर जीतने का मौका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 18, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अक्षय तृतीया के मौके पर Ola Electric ने ‘Ola Sona Weekend’ ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ग्राहकों को ₹50,000 तक का फायदा मिल रहा है. खास बात ये है कि स्कूटर खरीदने पर गोल्ड एडिशन ‘ओला सोना’ जीतने का मौका भी मिलेगा. 8-19 अप्रैल तक चलने वाले इस लिमिटेड ऑफर में डिस्काउंट, आसान EMI और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. जानें पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Ola का धमाका! अक्षय तृतीया पर ₹50 हजार की छूट, गोल्ड स्कूटर जीतने का मौकाZoom

Ola Electric ने अक्षय तृतीया ऑफर पेश किया है.

Ola Electric ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ‘ओला सोना वीकेंड’ नाम से एक सीमित अवधि का विशेष ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की खरीद पर 50,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं. ये दो दिवसीय कैंपेन 18 और 19 अप्रैल 2026 को चल रहा है.

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन सोना, हीरा या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने से समृद्धि बनी रहती है. ओला ने इसी भावना को ध्यान में रखकर Ola Sona Weekend ऑफर पेश किया है, जिसमें न केवल आकर्षक छूट बल्कि एक स्पेसिफिक ओला सोना गोल्ड एडिशन स्कूटर जीतने का मौका भी शामिल है. कंपनी का कहना है कि ये ऑफर ईको फ्रेंडली परिवहन को बढ़ावा देते हुए ग्राहकों को त्योहार की खुशी दोगुनी करने का अवसर देता है.

ऑफर डिटेल

इस ऑफर के तहत ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर 50,000 रुपये तक के कुल लाभ उपलब्ध हैं. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लो-इंटरेस्ट फाइनेंसिंग, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी और अतिरिक्त एक्सेसरीज शामिल हो सकती हैं.

कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स जैसे Gen 3 S1 X (2 kWh) और Roadster X (2.5 kWh) पहले से ही 49,999 रुपये से शुरू हो चुके हैं. अक्षय तृतीया वीकेंड पर इन पर अतिरिक्त लाभ मिलने से प्रभावी कीमत और भी आकर्षक हो जाती है. साथ ही, चुनिंदा शहरों में हाइपर डिलीवरी यानी उसी दिन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि ग्राहक त्योहार के दिन ही नई सवारी घर ला सकें.

सेल रिबूस्ट करने का प्लान!

ओला इलेक्ट्रिक के इस कदम से पेट्रोल-डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट को बढ़ावा मिलेगा. बढ़ते फ्यूल के दामों और प्रदूषण के दौर में ओला के स्कूटर्स न केवल पैसे बचाते हैं, बल्कि जीरो एमीशन के साथ स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं. कंपनी ने #EndICEAge कैंपेन के तहत पहले भी ऐसे आक्रामक ऑफर्स दिए थे, जिससे EV बाजार में उसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है. ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं-

  • ओला सोना जीतने का मौका: 18-19 अप्रैल को ओला खरीदने वाले चुनिंदा ग्राहकों को रियल गोल्ड फिनिश वाला विशेष ‘ओला सोना’ स्कूटर जीतने का अवसर मिलेगा.
  • अपग्रेड बेनिफिट्स: पुराने ओला मालिकों के लिए Gen 3 मॉडल्स पर अतिरिक्त लाभ और आसान अपग्रेड विकल्प.
  • फाइनेंसिंग आसान: कम ब्याज दरों पर आसान EMI विकल्प, जिससे मध्यम वर्ग के परिवार भी आसानी से EV खरीद सकें.
  • सर्विस: गारंटीड बायबैक, लंबी वारंटी और बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने का वादा.

ये ऑफर उन युवाओं और परिवारों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं. अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त पर नई गाड़ी खरीदना न केवल व्यावहारिक है बल्कि मुहूर्त के हिसाब से भी काफी अच्छा माना जाता है. जो लोग नया इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए 18-19 अप्रैल 2026 का ये वीकेंड सुनहरा अवसर है. ऑफर सीमित समय के लिए है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।