Royal Enfield इंडियन मार्केट में क्लासिक और रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिलों के लिए जाना जाता है. 350 सीसी सेगमेंट में इनकी सेल सबसे पहले नंबर पर रहती है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 1,00,406 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 88,050 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है. इसके अलावा, Bullet 350 और Hunter 350 की मांग भी बढ़ी है. वहीं, 650 ट्वीन के साथ सुपर मीटियोर 650 और शॉटगन की मांग घटी है. आइए कंपनी की मॉडल-वार सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Royal Enfield Classic 350
सेल के मामले में पहले नंबर पर क्लासिक 350 है. पिछले महीने इसको कुल 37,144 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 33,115 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 12.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Bullet 350
लिस्ट में दूसरे नंबर पर बुलेट 350 है. पिछले महीने इसकी कुल 23,767 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 21,987 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Hunter 350
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर हंटर 350 है. मार्च 2026 में इसे 20,881 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 16,958 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield Meteor 350
लिस्ट में चौथे नंबर पर मीटियोर है. पिछले महीने इसकी कुल 10,701 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 8912 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield 650 Twin
सेल घटने के बावजूद भी 650 ट्विन ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है. पिछले महीने इसकी कुल 2744 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 3328 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17.55 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Himalayan की 2284 यूनिट, Guerrilla की 1906 यूनिट, Super Meteor की 806 यूनिट और Shotgun की मात्र 173 यूनिट बिकी हैं.