5 Most Luxurious SUVs in India: Cullinan से Maybach GLS तक, कीमत ₹2.75 करोड़ से ₹12 करोड़+ तक


5 Most Luxurious SUVs in India: एक समय लग्जरी कारों का मतलब सिर्फ सेडान या स्पोर्ट्स कारों से था, लेकिन अब पूरी तस्वीर बदल चुकी है. आज के समय में हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और बिजनेस टाइकूंस अल्ट्रा-लक्जरी SUVs को पसंद कर रहे हैं. ये गाड़ियां न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस और कम्फर्ट देती हैं, बल्कि स्टेटस सिंबल भी बन गई हैं.

भारत में लग्जरी कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें SUVs का हिस्सा करीब 50% से ज्यादा है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रीमियमाइजेशन के ट्रेंड ने इन महंगी SUVs की डिमांड को बढ़ावा दिया है. अगर आप भी देश की 5 सबसे प्रीमियम और लग्जरी SUV के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप सही पते पर आ पहुंचे हैं. इस लिस्ट में Rolls-Royce Cullinan, Bentley Bentayga, Ferrari Purosangue, Lamborghini Urus SE और Mercedes-Maybach GLS शामिल हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.

Rolls-Royce Cullinan

इसे अक्सर दुनिया की सबसे लग्जरी SUV कहा जाता है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 करोड़ से शुरू होकर ₹12.25 करोड़ तक जाती है. 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन 563-600 bhp पावर और 850-900 Nm टॉर्क देता है, जो 0-100 km/h सिर्फ 5.2 सेकंड में पूरा करता है. Cullinan की सबसे बड़ी खासियत इसका मैजिक कार्पेट राइड है.

इसमें एयर सस्पेंशन और साइलेंट केबिन हैं, जो हर सड़क पर गाड़ी को एक चलता-फिरता महल जैसा बना देते हैं. अंदर बेस्पोक लेदर, वुड, क्रिस्टल और स्टारलाइट हेडलाइनर जैसे फीचर्स हैं. रियर सीट्स में थिएटर-स्टाइल व्यूइंग और पिकनिक टेबल्स जैसे यूनिक फीचर्स इसे लग्जरी फील के लिए आइडियल बनाती हैं. भारत में ये रोड प्रेजेंस और एक्सक्लूसिविटी के लिए टॉप चॉइस है.

Bentley Bentayga

ये लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस है. भारत में इसकी कीमत ₹5.48 करोड़ से ₹5.60 करोड़ (EWB वेरिएंट) के आसपास है. 4.0-लीटर V8 इंजन 542 bhp और 770 Nm टॉर्क देता है, जबकि एक्सटेंडेड व्हीलबेस (EWB) वेरिएंट रियर पैसेंजर्स के लिए एक्स्ट्रा स्पेस ऑफर करता है.

Bentayga का इंटीरियर हैंडक्राफ्टेड लेदर, डायमंड-क्विल्टेड सीट्स और ऑप्शनल ब्रीटलिंग टूरबिलन क्लॉक जैसी लग्जरी से भरा है. ये हाई-स्पीड क्रूजिंग और ऑफ-रोड कैपेसिटी दोनों में माहिर है. भारत के अमीर खरीदार इसे शॉफर-ड्रिवन या सेल्फ-ड्रिवन दोनों तरीके से इस्तेमाल करते हैं.

Ferrari Purosangue

ये फेरारी की पहला SUV है, जो स्पोर्ट्स कार का एक्सपीरियंस देती है. भारत में इसकी कीमत करीब ₹9.93 करोड़ से ₹10.5 करोड़ है. 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन 715 bhp पावर और 716 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

ये 0-100 km/h सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 310 km/h है. फेरारी की खासियत इसका हैंडलिंग और इंजन साउंड है, जो ड्राइवर को रेस ट्रैक फील देता है. ये उन युवा एंटरप्रेन्योर्स के लिए परफेक्ट है जो लक्जरी के साथ एड्रेनालिन चाहते हैं.

Lamborghini Urus SE

ये अब प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन में आई है, जो पावर और एफिशिएंसी का नया लेवल सेट करती है. भारत में कीमत ₹4.47 करोड़ से ₹4.57 करोड़ जाती है. 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 789-800 bhp और 950 Nm टॉर्क देते हैं. 0-100 km/h मात्र 3.4 सेकंड के साथ टॉप स्पीड 312 km/h है.

25.9 kWh बैटरी 60 km तक प्योर EV रेंज देती है. Urus SE का डिजाइन आक्रामक है. शार्प लाइन्स, Y-शेप हेडलाइट्स और स्पोर्टी स्टांस इसे खास बनाते हैं. इंटीरियर में टचस्क्रीन, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और लग्जरी मैटेरियल्स हैं. भारत में ये परफॉर्मेंस लवर्स की फेवरेट है, खासकर शहर की ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए इसे पसंद किया जाता है.

Mercedes-Maybach GLS

ये सबसे एक्सेसिबल अल्ट्रा-लक्जरी ऑप्शन है. भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग के बाद कीमत ₹2.75 करोड़ से शुरू होकर सेलीब्रेशन एडिशन तक ₹4.10 करोड़ है. 4.0-लीटर V8 इंजन 557 bhp और 730 Nm टॉर्क देता है. ये कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मिक्स है.

Maybach GLS की खासियत रियर सीट की लग्जरी है. एक्जीक्यूटिव सीट्स, फुटरेस्ट, रेफ्रिजरेटर, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और MBUX इंफोटेनमेंट इसे खास बनाते हैं. फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन और पैनोरमिक सनरूफ इसे सेलिब्रिटीज की पसंदीदा कार बनाते हैं.



Source link