Automobile

Maruti Dzire On-Road Price & EMI Details: नई डिजायर खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Dzire 2026 03 0f436f9b2f30702f508f1dc85557dea8 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Maruti Suzuki Dzire कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटेड कार है. इसे सनरूफ और 6 एयरबैग के साथ तमाम एडवांस फीचर्स मिलते हैं. अगर आप आने वाले दिनों में नई डिजायर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम Maruti Dzire की ऑन-रोड कीमत और EMI के साथ पूरे फाइनेंस प्लान की डिटेल लेकर आए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान को मात्र 6,25,600 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसका मुकाबला अपने सेगमेंट में Honda Amaze और Hyundai Aura जैसी कारों से है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट देकर इसे किस्त पर खरीदना चाहते हैं, तो कैलकुलेशन कुछ इस तरह हो सकती है. आइए पूरे ब्रेकडाउन पर नज़र डालते हैं.

Maruti Dzire On Road Price

जैसा कि आपको बताया डिजायर की एक्स शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो डिजायर के बेस वेरिएंट पर आपको 45,592 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 38,608 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट और 38,608 रुपये के Other Charges देने पड़ सकते हैं. इस तरह डिजायर की ऑन रोड कीमत 7,16,785 रुपये हो जाती है.

Maruti Dzire Down Payment & EMI Details

अगर आप ब्रांड न्यू डिजायर खरीदते समय 1 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 6,16,785 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 13,105 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 7,86,292 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो टोटल अमाउंट 8,86,292 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगा.

डिजाइन और इंटीरियर

मारुति सुजुकी डिजायर एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट सेडान है. इसका नया डिजाइन शार्प LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, बड़े सुजुकी लोगो और 3D LED टेललाइट्स के साथ मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देता है. बॉडी प्रोपोर्शन बैलेंस्ड है, 15 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स प्रीमियम फील देते हैं.

इंटीरियर स्पेशियस और मॉडर्न है. 9 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले-एंड्रॉइड ऑटो, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा और सनरूफ (टॉप वेरिएंट में) जैसी सुविधाएं हैं. केबिन में अच्छी बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक सीटिंग है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक और पुश बटन स्टार्ट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार GNCAP रेटिंग के साथ सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर्स और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

इसे एकमात्र 1.2 लीटर 3-सिलिंडर Z-सीरीज पेट्रोल (80 bhp, 112 Nm) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है, तो CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स उपलब्ध है. इसका माइलेज पेट्रोल में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg तक है.

हमारी सलाह: अगर आप नई डिजायर को लोन लेकर खरीदना चाहते हैं, तो पहले अपनी फाइनेंशियल कंडीशन का एनासिसिस करें. अच्छी ब्याज दर पर लोन अप्रूवल लेने के लिए आपकी मासिक कमाई और क्रेडिट स्कोर अच्छा होने चाहिए.

अगर आप महीने का 40-50 हजार कमा लेते हैं और अभी कोई बड़ी किस्त नहीं चुका रहे हैं, तो इसे Car Loan के साथ आसानी से खरीदा जा सकता है. ऊपर बताया गया कैलकुलेशन महज़ एक उदाहरण है. डीलरशिप, RTO, लोन प्रोवाइडर और इंश्योरेंस कंपनी के हिसाब से ये अमाउंट कम-ज्यादा हो सकता है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।