
Samsung Galaxy A37 5G को पिछले दिनों लॉन्च किया गया था। कंपनी ने नए फोन के लॉन्च के बाद पुराने Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में पहले ही कटौती कर दी थी। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर बंपर ऑफर भी पेश कर दिया है। इससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर Samsung Galaxy A36 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब घटकर 37,999 रुपये हो गई है। तो वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत अब 33,999 रुपये हो चुकी है। इसी तरह 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,499 रुपये है। यहां पर कंपनी बैंक ऑफर के जरिए फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इससे ग्राहकों को फोन अब 2000 रुपये अधिक सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy A36 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी + Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A36 में 5,000 mAh की बैटरी लगाई गई है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर काम करता है। लेकिन कंपनी इसमें 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।
Galaxy A36 5G ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर में आता है। इसे IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।