Automobile

Bharat NCAP Top 10 Safest Cars 2026: Venue, Seltos से लेकर Harrier EV तक सभी 5-स्टार रेटिंग वाली SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 20, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

ये हैं देश की 10 सबसे सेफ SUV! क्रैश टेस्ट में मिले हैं पूरे 5 स्टार

Last Updated:

भारत में कार खरीदते समय अब सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है और Bharat NCAP की नई रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले नाम सामने रखे हैं. Hyundai Venue से लेकर Tata Harrier EV और Mahindra BE 6 तक, कई पॉपुलर गाड़ियों ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां सिर्फ वही गाड़ियां हैं जो सेफ्टी में बेस्ट हैं.

Bharat NCAP देश में वाहनों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक सरकारी कार्यक्रम है. ये गाड़ियों को फ्रंटल ऑफसेट, साइड इम्पैक्ट, चाइल्ड प्रोटेक्शन और कई अन्य पैरामीटर पर क्रैश टेस्ट करता है, जिसके आधार पर 1 से 5 स्टार रेटिंग दी जाती है.

BNCAP में अप्रैल 2026 तक कई पॉपुलर कारें और SUV टेस्ट हो चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर को 5-स्टार मिला है. इससे भारतीय सड़कों पर सेफ्टी स्टैंडर्ड तेजी से सुधर रहे हैं और खरीदारों को सुरक्षित विकल्प चुनने में मदद मिल रही है. आइए अब तक टेस्ट हुई टॉप-10 कारों पर एक नज़र डालते हैं.

Hyundai Venue:इसे मार्च 2026 में Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली. इसमें एडल्ट प्रोटेक्शन 31.15/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन 44.46/49 पॉइंट्स रहे. 6 एयरबैग्स, TPMS, ISOFIX और ESC जैसी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ ये सब-कॉम्पैक्ट SUV भारतीय बाजार में मजबूत सुरक्षा विकल्प साबित हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kia Seltos: इसको मार्च 2026 में 5-स्टार मिले, एडल्ट में 31.70/32 (बहुत शानदार स्कोर) और चाइल्ड में 45/49 पॉइंट्स दिए गए. डीजल वेरिएंट्स टेस्ट हुए लेकिन ये रेटिंग पूरे लाइनअप पर लागू है. 6 एयरबैग्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और TPMS के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में ICE कारों में बेंचमार्क बन गई है.

Tata Sierra: सिएरा को मार्च 2026 में 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई. एडल्ट प्रोटेक्शन में 31.14/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 44.73/49 पॉइंट्स मिले. 6 एयरबैग्स, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड हैं. ये मिड-साइज SUV टाटा की सेफ्टी लेगेसी को आगे बढ़ाती है.

VinFast VF7: विनफास्ट VF7 को जनवरी 2026 में 5-स्टार मिले हैं. एडल्ट में 28.54/32 और चाइल्ड में 45.25/49 पॉइंट्स दिए गए. 7 एयरबैग्स और ESC जैसी फीचर्स के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया, हालांकि एडल्ट स्कोर थोड़ा कम रहा.

Mahindra BE 6: महिंद्रा BE 6 को 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसे एडल्ट में 31.97/32 (लगभग परफेक्ट) और चाइल्ड में 45/49 अंक दिए गए. EV प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार मजबूत स्ट्रक्चर और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ टॉप परफॉर्मर साबित हुई.

Mahindra XEV 9e: महिंद्रा XEV 9e ने परफेक्ट 32/32 एडल्ट और 45/49 चाइल्ड स्कोर के साथ 5-स्टार हासिल किया. EV सेगमेंट में ये सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, जो मजबूत बॉडी और बेहतरीन क्रैश प्रोटेक्शन दिखाती है.

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV को भी परफेक्ट 32/32 एडल्ट और 45/49 चाइल्ड के साथ 5-स्टार मिला है. EV वेरिएंट में शानदार परफॉर्मेंस के साथ ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में बेंचमार्क बनी है.

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति ई विटारा को 5-स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट प्रोटेक्शन में 31.49/32 और चाइल्ड के लिए 43/49 अंक मिले हैं. इलेक्ट्रिक SUV के रूप में अच्छा स्कोर है और इसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है.

Maruti Suzuki Victoris: मारुति विक्टोरिस को 5-स्टार मिला (एडल्ट 31.66/32, चाइल्ड 43/49) है. ये अच्छा परफॉर्मेंस दिखाते हुए मारुति की सेफ्टी में सुधार को दर्शाती है.

Toyota Innova Hycross: इनोवा हाइक्रॉस को 5-स्टार रेटिंग मिली है. इके एडल्ट सेफ्टी के लिए 30.47/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 45/49 अंक मिले हैं. MPV सेगमेंट में मजबूत बॉडी और 6 एयरबैग्स के साथ फैमिली के लिए सुरक्षित विकल्प है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।