Automobile

EV vs Hybrid Car: 5 साल में कौन सस्ता? e-Vitara vs Grand Vitara का पूरा हिसाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 22, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

EV vs Hybrid Car: लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन और आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच लोगों ने अब EV और हाइब्रिड कारों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है. ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और हाइब्रिड कारों के बीच किसे चुना जाए? इसको लेकर बहस भी काफी होती है. EV चलाने की लागत कम है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी सीमित है. वहीं, हाइब्रिड कारें पेट्रोल-इलेक्ट्रिक का कॉम्बिनेशन देती हैं. रेंज एंग्जायटी नहीं होती है और लॉन्ग ड्राइव आसान रहती है.

अगर आप भी EV और हाइब्रिड कारों में कन्फ्यूज हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. Maruti Suzuki की Grand Vitara Strong Hybrid को उदाहरण मानकर हम 5 साल के मालिकाना हक (ownership cost) का डिटेल्ड कैलकुलेशन करेंगे. डेटा 2026 के अप्रैल के नवीनतम आंकड़ों (CarWale, CarDekho, ARAI) पर आधारित है. हम नॉर्मल यूज़ के हिसाब से सालाना 15,000 किमी ड्राइविंग ₹95/लीटर पेट्रोल और घरेलू बिजली ₹6/यूनिट के हिसाब से कैलकुलेशन करेंगे.

हाइब्रिड कार

Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid की एक्स शोरूम कीमत Zeta+/Alpha+ वेरिएंट में ₹16.63 लाख से ₹19.72 लाख तक जाती है. UP में ऑन-रोड कीमत (RTO + इंश्योरेंस सहित) लगभग ₹20-22 लाख तक जाती है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl है. रियल वर्ल्ड माइलेज शहर में 23-25 kmpl और हाईवे पर 20-22 kmpl माना जा सकता है, जो औसत 22 kmpl के करीब है. इस फ्यूल इकोनॉमी के हिसाब से इसके 45 लीटर टैंक से 1,000+ किमी रेंज मिलती है. 8 साल की बैटरी वारंटी के साथ मारुति के सर्विस नेटवर्क की वजह से इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट औसतन कम ही है.

इलेक्ट्रिक कार

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा (Zeta/Alpha 61 kWh) की एक्स शोरूम कीमत ₹17.49 लाख से लेकर ₹19.79 लाख तक जाती है. यूपी में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹19.5 से ₹22 लाख तक जाती है. Grand Vitara Hybrid से करीब बराबर या थोड़ी कम कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है. ई-विटारा की ARAI क्लेम्ड रेंज 543 km है और रियल वर्ल्ड एफिशियेंसी में बैटरी खपत को 6-7 km/kWh माना जा सकता है. घरेलू चार्जिंग से इसकी रनिंग कॉस्ट लगभग ₹1.12/km के आसपास आती है.

5 साल का कैलकुलेशन (75,000 किमी कुल)

मान लेते हैं कि दोनों कारों की अनुमानित ऑन-रोड कीमत ₹21 लाख (मिड वेरिएंट) है. अन्य खर्च (इंश्योरेंस, टायर, सर्विस) लगभग समान रखते हैं, लेकिन रनिंग कॉस्ट में बड़ा अंतर है. इसे एक टेबल से समझते हैं-

पैरामीटर Grand Vitara Maruti e-Vitara EV में बचत
ऑन रोड कीमत ₹21 लाख ₹21 लाख बराबर
रनिंग कॉस्ट/KM ₹4.32 (₹95 पेट्रोल/22 kmpl) ₹1.12 (बिजली दर के आधार पर) ₹3.20 लख
5 साल का खर्च (75,000 km) ₹3.24 लाख ₹84 हजार ₹2.40 लाख
मेंटेनेंस (5 साल) ₹25,000 – 30,000 ₹15,000 – 20,000 ₹10 हजार
कुल 5 साल का खर्च ₹3.55 लाख ₹1.00 लाख ₹2.55 लाख
प्रति KM औसत खर्च ₹4.73 ₹1.33 काफी सस्ती

EV की कहां जीत?

5 साल में इलेक्ट्रिक कार (e-Vitara) की रनिंग कॉस्ट में ₹2.4-2.5 लाख सस्ती पड़ती है. साइलेंट ड्राइव, क्विक टॉर्क, जीरो टेलपाइप एमिशन. घर पर सोलर चार्जिंग से और सस्ता बनाया जा सकता है, लेकिन लंबी हाईवे ड्राइव पर चार्जिंग स्टेशन खोजना थोड़ा मुश्किल काम है. समय के साथ लगातार चार्जिंग नेटवर्क बढ़ रहा है, लेकिन अभी ग्रामीण इलाकों में चुनौती बनी हुई है.

हाइब्रिड की ताकत (Grand Vitara)

इसको लेकर इसमें कोई रेंज एंग्जायटी नहीं है. पेट्रोल पंप हर 200-300 किमी में मिल ही जाता है. शहर-हाईवे दोनों में अच्छी है. बैटरी छोटी होने की वजह से ठंडे मौसम या लंबी ड्राइव में परफॉर्मेंस नहीं गिरती है. मारुति का सर्विस नेटवर्क पूरे देश में मजबूत है और 5 साल बाद रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहेगी.

हमारी सलाह: अगर आपकी 70% ड्राइविंग शहर में है, घर पर चार्जिंग उपलब्ध है और सालाना 15,000+ किमी चलाते हैं, तो EV बेहतर ऑप्शन होने वाली है. अगर हाईवे ट्रिप ज्यादा है, चार्जिंग की चिंता नहीं करनी है और छोटे शहर/गांव में रहते हैं, तो Grand Vitara Strong Hybrid बेहतर ऑप्शन है. 5 साल का गणित EV की तरफ झुकता है, लेकिन प्रैक्टिकलिटी के हिसाब से हाइब्रिड ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।